{"_id":"60d0a1e78ebc3e29e05e4214","slug":"mathura-on-nirjala-ekadashi-crowd-gathered-to-see-bihariji-vrindavan-news-agr496665679","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: निर्जला एकादशी पर बिहारीजी के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: निर्जला एकादशी पर बिहारीजी के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़
विज्ञापन
मथुरा। निर्जला एकादशी पर वृंदावन स्थित श्रीबांके बिहारी मंदिर में दर्शन कर पुण्य कमाते श्रद्धा?
- फोटो : VRINDAVAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। निर्जला एकादशी पर श्रीबांकेबिहारी के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। ठाकुरजी के द्वार पर लंबी कतार लग गई। भीड़ का यह क्रम मंदिर के बाहर मुख्य बाजार से लेकर अंदर तक देखने को मिला। इस दौरान सुरक्षा के खास प्रबंध रहे।
वीकेंड के बाद सोमवार को श्रीबांकेबिहारी सहित अन्य सभी मंदिरों के पट खुले। इस दिन निर्जला एकादशी होने के कारण दर्शनार्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी। प्रात:काल ही बड़ी संख्या में पहुंचे भक्तों की लंबी कतार लग गई। पुलिस और सुरक्षा गार्ड इस भीड़ को व्यवस्थित करने में जुटे रहे। कोशिश कोविड के नियमों का पालन कराने की रही, लेकिन भक्तों की भीड़ ने मंदिर के बाहर और अंदर नियमों को तार-तार कर दिया। कोविड को लेकर बेपरवाह भक्त श्रीबांकेबिहारी के दर्शन कर आनंदित नजर आए।
निर्जला एकादशी पर भक्तों की भीड़ का यह दौर निधिवन में भी नजर आया। वृंदावन के अन्य मंदिरों में भी दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। मंदिरों में ठाकुरजी को शीतलता प्रदान करने के उद्देश्य से सुगंधित पुष्पों के बंगले भी सजाए गए।