{"_id":"60fda6788ebc3e582a62b0b4","slug":"mathura-news-up-police-inspector-arrested-for-taking-bribe-in-rajasthan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भ्रष्टाचार: 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते यूपी पुलिस का दरोगा राजस्थान में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रष्टाचार: 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते यूपी पुलिस का दरोगा राजस्थान में गिरफ्तार
Mon, 26 Jul 2021 12:08 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 26 Jul 2021 12:08 AM IST
सार
आरोपी दरोगा दहेज के मामले में जांच करने के लिए भरतपुर गए थे। उन्होंने आरोपियों के नाम निकालने के एवज में 30 हजार रुपये रिश्वत ली थी, इसी दौरान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो भरतपुर ने रंगेहाथों पकड़ लिया।
विज्ञापन
आरोपी दरोगा प्रेमपाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के थाना मगोर्रा के उपनिरीक्षक प्रेमपाल को राजस्थान के भरतपुर के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने रविवार को रंगेहाथों 20 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। मथुरा पुलिस के दरोगा दहेज के मामले में जांच करने के लिए भरतपुर गए थे।
विज्ञापन
थाना मगोर्रा में तैनात उप निरीक्षक प्रेमपाल दहेज के मामले में भरतपुर के भुसावर में विवेचना करने गए थे। दहेज के एक मामले में आरोपियों का नाम निकालने एवं राजीनामा करवाने की एवज में दरोगा ने रिश्वत मांगी थी।
विज्ञापन
एसीबी भरतपुर ने रविवार को 30 हजार रुपये लेते हुए रंगेहाथों दरोगा को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें पूछताछ कर टीम साथ ले गई। बताया गया है कि भुसावर थाना के गांव तरगवां निवासी राजवीर सिंह पुत्र मुरारी लाल जाट भीलवाड़ा में पुलिस कांस्टेबल के पद पर कार्यरत है।
विज्ञापन
थाना मर्गारा में दर्ज है दहेज का मुकदमा
कांस्टेबल की पत्नी मिथलेश द्वारा थाना मगोर्रा में दहेज का मामला दर्ज कराया गया था। राजीनामा करवाने को लेकर थाना मगोर्रा के उप निरीक्षक प्रेमपाल द्वारा आरोपी राजवीर से एक लाख रुपये रिश्वत मांगी गई। दरोगा प्रेमपाल को 10 हजार रुपये पहले ही दे दिए गए थे।
आरोपी को तीस-तीस हजार रुपये की तीन किस्त देनी थी। दरोगा रिश्वत की पहली किस्त लेने आरोपी के गांव तरगवां पहुंचे थे, जहां एसीबी भरतपुर की टीम ने पकड़ लिया।
कार्रवाई के दौरान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो भरतपुर के उपाधीक्षक परमेश्वर लाल सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। थाना प्रभारी रंजीत वर्मा ने बताया कि उपनिरीक्षक प्रेमपाल को रिश्वत लेते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो भरतपुर ने गिरफ्तार किया है।