फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura News: Two goods trains derailed in 12 hours blame fell on those responsible

मथुरा न्यूज: 12 घंटे में डिरेल हुईं दो मालगाड़ी, अधिकारियों के छूटे पसीने...जिम्मेदारों पर गिरी गाज

Mon, 15 Apr 2024 05:44 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 15 Apr 2024 05:44 PM IST
सार

मथुरा रेलवे के जंक्शन यार्ड में 12 घंटे में दो मालगाड़ी डिरेल हो गईं। इस मामले में  जंक्शन पर तैनात दो कर्मचारियों को निलंबित किया गया है। 

 

विज्ञापन
Mathura News: Two goods trains derailed in 12 hours blame fell on those responsible
डिरेल हुईं दो मालगाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा जंक्शन यार्ड में 12 घंटे के अंदर दो मालगाड़ी डिरेल हुई हैं। दोनों माल गाड़ियों के एक-एक डिब्बे अचानक पटरी से उतर गए। हादसे के बाद रेलवे अधिकारियों ने जंक्शन पर तैनात महिला जेई और एसएसई को निलंबित कर दिया है। मामले की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई है।
विज्ञापन


सोमवार की शुरुआत उत्तर मध्य रेलवे पर काफी भारी रही। 12 घंटे के अंदर जंक्शन यार्ड में दो अलग-अलग माल गाड़ियां डिरेल हुई हैं। इनमें पहली मालगाड़ी देर रात साढ़े 11 बजकर 30 मिनट पर गुड्स शेड्स लाइन पर डिरेल हुई। इसकी जानकारी होते ही रेलवे अधिकारी और आरपीएफ टीम मौके पर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि हादसा जंक्शन के दिल्ली एंड पर हुआ। एमटीजे फर्टिलाइजर का डिफेंस लाइन मथुरा यार्ड में प्लेसमेंट हो रहा था। इसी दौरान मालगाड़ी का गार्ड ब्रेक के बगल वाला एक डिब्बा डिरेल हो गया। इससे यार्ड लाइन बाधित हो गई। मौके पर हाइड्रोलिक मशीन की मदद से रात सवा दो बजे डिरेल हुए मालगाड़ी के एक डिब्बे को रीरेल किया गया। काम पूरा होने के बाद मालगाड़ी को यार्ड से आगे रवाना किया गया। इस हादसे की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई है। ज्वाइंट नोट तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन


सुबह 11 बजकर 5 मिनट पर डिरेल हुई दूसरी मालगाड़ी
रेलवे अधिकारी पहले हादसे के बाद परेशान ही थे कि सुबह 11 बजकर पांच मिनट पर अधिकारियों की परेशानी और बढ़ गई। गुड्स शेड लाइन यार्ड में दिल्ली एंड के आसपास की दूसरी मालगाड़ी का एक डिब्बा डिरेल हो गया। जानकारी मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंच गए। हाइड्रोलिक मशीन की मदद से डिब्बे को दोपहर 1 बजकर 5 मिनट पर रीरेल किया गया। इसके बाद मालगाड़ी को आगे रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो अधिकारियों पर गिरी गाज, किया गया निलंबित
हादसे के बाद रेलवे अधिकारियों ने मामले में कार्रवाई की है। जंक्शन पर तैनात सीनियर सेक्शन इंजीनियर राजेश कुमार और जूनियर इंजीनियर आशा सिंह को निलंबित कर दिया गया है। डिरेलमेंट की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई है। हादसे का ज्वाइंट नोट तैयार किया जा रहा है। एक ही जगह पर दो बार हादसा कैसे हो गया। ये सवाल रेलवे अधिकारियों को परेशान कर रहा है।



कराई जा रही जांच 
 उत्तर मध्य रेलवे के मंडल वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि मालगाड़ी का एक डिब्बा जंक्शन यार्ड में रात साढ़े ग्यारह बजे डिरेल हुआ था। उसे रात सवा दो बजे हाइड्रोलिक मशीन की मदद से रीरेल कर दिया गया। दूसरी घटना सुबह 11 बजकर 5 मिनट की है। यार्ड में मालगाड़ी का एक डिब्बा डिरेल हो गया था। उसे मशीन की मदद से दोपहर 1 बजकर 5 मिनट पर रीरेल कर दिया। मामले में एसएसआई राजेश कुमार और जे ई आशा सिंह को निलंबित कर दिया गया है। प्रकरण की जांच करवाई जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed