फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura: Mahabhishek of Lord Godarangamannar for coolness in summer

मथुरा: गर्मी में शीतलता के लिए भगवान गोदारंगमन्नार का किया महाभिषेक

Sat, 03 Jul 2021 07:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 07:39 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Mahabhishek of Lord Godarangamannar for coolness in summer
वृंदावन (मथुरा)। ज्येष्ठमास में कृष्णपक्ष की नवमी तिथि के साथ रेवती नक्षत्र के संयोग पर दक्षिण शैली के प्रसिद्ध श्री रंगनाथ मंदिर में ज्येष्ठाभिषेक उत्सव मनाया गया। भगवान गोदारंगमन्नार को गर्मी से राहत प्रदान करने के लिए महाभिषेक किया गया। ठाकुरजी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में भक्त मंदिर पहुंचे।
विज्ञापन

श्रीरंगनाथ मंदिर में शनिवार को विधिविधान पूर्वक 81 रजत कलशों से भगवान गोदारंगमन्नार का जलाभिषेक किया गया। इसमें केसर, कपूर, नवांग हल्दी, चंदन, जड़ी बूटियों से मिश्रित जल के अलावा आम के रस से ठाकुरजी का अभिषेक किया गया। उत्सव प्रात: सवा दस बजे वैदिक मंत्रोचारण के मध्य शुरू हुआ। वेदपाठी विद्वानों ने श्री सूक्त, पुरुषसूक्त, वेंकटेश स्त्रोत, गुरुपरम्परा, श्री वरद वल्लभ स्त्रोत का सस्वर पाठ किया।
विज्ञापन

भगवान गोदा रंगमन्नार के श्रीविग्रह को मंडपम में विराजित कर सूती परिधान धारण कराकर वैदिक मंत्रोच्चार करते हुए जलाभिषेक किया गया। ठाकुरजी को नवीन वस्त्राभूषण धारण करा आरती उतारी गई। भक्तों को आम्राभिषेक का प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर रघुनाथ स्वामी, यतिराज स्वामी, राजू स्वामी, रंग्रास्वामी, चौबीस्वामी, राकेश दुबे, लखनलाल पाठक, शरद शर्मा, तिरुपति, कन्हैया, आनंद राव, पार्थ सारथी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed