{"_id":"5a9d553c4f1c1b05738baaad","slug":"mathura-life-imprisonment-four-brother-in-murder-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इस मामले में कोर्ट ने 4 भाइयों को सुनाई उम्र कैद की सजा, लगाया जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस मामले में कोर्ट ने 4 भाइयों को सुनाई उम्र कैद की सजा, लगाया जुर्माना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
Updated Mon, 05 Mar 2018 08:03 PM IST
विज्ञापन
court demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मामूली विवाद में गोली मारकर हत्या करने के मामले में मथुरा के अपर सत्र न्यायालय ने चार भाइयों को उम्र कैद की सजा सुनाई है। सभी दोषियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
मामला कोसीकलां के गांव लालपुर का है। वादी मृतक के भाई भंवर सिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 11 सितंबर 2011 को उसका भाई सुम्मेर सिंह अपने पड़ोसी रमेश की बैठक में बैठकर हुक्का पी रहा था।
तभी गांव के अमर सिंह, विजय सिंह, धर्मसिंह, हरी सिंह आए और गाली-गलौज करने लगे। इसी बीच अमर सिंह ने उसके भाई सुम्मेर को गोली मार दी। आवाज सुनकर वह भी मौके पहुंच गए थे। उन्होंने मामले की थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

इस मामले का ट्रॉयल अपर सत्र न्यायालय-पंचम संगीता शर्मा की अदालत में चला। इस दौरान 11 गवाह पेश किए गए। न्यायालय में दोनों पक्षों की ओर से गवाह और सबूत पेश किए गए।
सहायक शासकीय अधिवक्ता मदन मोहन उपाध्याय ने बताया न्यायालय ने अमर सिंह, विजय सिंह, धर्मसिंह, हरी सिंह (चारों भाई) को उम्र कैद की सजा सुनाई है।
इसके अलावा अमर सिंह पर 15 हजार और बाकी तीनों पर 10-10 हजार का जुर्माना लगाया गया है। घटना के दिन से ही अमर सिंह जेल में बंद था वहीं बाकी तीनों भाईयों को सोमवार को न्यायालय से हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया।