{"_id":"60b4f5448ebc3e52306eb855","slug":"mathura-leave-homes-only-when-needed-vaccine-protective-cover-yogi-adityanath-vrindavan-news-agr493943860","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृंदावन: वात्सल्य कोविड केयर सेंटर का शुभारंभ, सीएम योगी ने कहा- मील का पत्थर साबित होगा यह अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृंदावन: वात्सल्य कोविड केयर सेंटर का शुभारंभ, सीएम योगी ने कहा- मील का पत्थर साबित होगा यह अस्पताल
Tue, 01 Jun 2021 12:09 AM IST
आगरा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 12:09 AM IST
सार
वृंदावन स्थित वात्सल्य ग्राम में सौ शैया कोविड केयर सेंटर के वर्चुअल शुभारंभ किया गया है। वर्चुअल शुभारंभ समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन समेत कई मंत्री शामिल हुए।
विज्ञापन
वात्सल्य कोविड केयर सेंटर शुभारंभ कार्यक्रम में साध्वी ऋतंभरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के वृंदावन स्थित वात्सल्य ग्राम में सौ शैया कोविड केयर सेंटर के वर्चुअल शुभारंभ समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की। मुख्यमंत्री ने संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर लोगों से सतर्कता बरतने की अपील करते हुए कहा कि घरों से जरूरत पड़ने पर ही निकलें। मास्क लगाएं, दो गज की दूरी का पालन करें, वैक्सीन सुरक्षा कवच होगा, यह हमारा राष्ट्रधर्म भी है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के 5 करोड़ लोगों का टीकाकरण हो चुका है। वे खुद गांवों में जाकर समीक्षा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी ने कोविड की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर सतर्कता बरतने की अपील करते हुए वात्सल्य ग्राम जैसी संस्थाओं का सहयोग के लिए आभार जताया।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि यह सेंटर मील का पत्थर साबित होगा। इस मौके पर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि यह समय चुनौतियों से भरा है। सभी को मिलकर इससे निपटना होगा। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि दीदी मां साध्वी ऋतंभरा के निर्देशन में यह अस्पताल बहुउपयोगी साबित होगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने वात्सल्य ग्राम में सौ शैया कोविड केयर सेंटर के वर्चुअल लोकार्पण किया।
विज्ञापन
समारोह में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, जयप्रताप सिंह के अलावा राजेंद्र प्रसाद खेतान, चांद बिहारी पाटोदिया, जयभगवान अग्रवाल, ओमप्रकाश गोयंका ने भी संबोधित किया। जीएलए विवि के कुलाधिपति नारायण दास अग्रवाल, संजय भैया, डीएम नवनीत सिंह चहल, एसडीएम क्रांति शेखर सिंह, सीएमओ डॉ. रचना गुप्ता, साध्वी ऋतंभरा, स्वामी महेशानंद, भागवताचार्य राजू भैया, समाजसेवी प्रमोद गर्ग आदि मौजूद रहे।