{"_id":"591be4fa4f1c1b864bf22a7f","slug":"mathura-jewelers-killing-dgp-sulkhan-singh-and-minister-shrikanth-sharma-reach-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट और हत्याकांड के विरोध में मथुरा बंद, मंत्री श्रीकांत शर्मा और DGP ने की परिजनों से मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट और हत्याकांड के विरोध में मथुरा बंद, मंत्री श्रीकांत शर्मा और DGP ने की परिजनों से मुलाकात
amarujala.com, Presented By: विकास जांगड़ा
Updated Wed, 17 May 2017 01:39 PM IST
विज्ञापन
डीजीपी सुलखान सिंह, श्रीकांत शर्मा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री के निर्देश पर डीजीपी सुलखान सिंह और मंत्री श्रीकांत शर्मा मथुरा पहुंचे। यहां पहुंचकर दोनों ने हत्याकांड के शिकार सर्राफ के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया। मंंत्री श्रीकांत शर्मा ने मुलाकात के बाद ट्विटर पर इसकी जानकारी दी।
बता दें कि मंगलवार को विधानसभा में यह मामला उठा तो मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने खुद इस पर सरकार का पक्ष रखा और बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए डीजीपी सुलखान सिंह को मथुरा जाने के निर्देश दिए हैं। जिसके बाद डीजीपी सुलखान सिंह और मंत्री श्रीकांत शर्मा मथुरा पहुंचे थे।
विज्ञापन
वहीं, पूरे घटनाक्रम को लेकर मथुरा के व्यापारी आक्रोश में हैं। उन्होंने इस बार आर-पार का एलान किया है। इससे पहले मंगलवार को मृतक विकास के शव के अंतिम संस्कार से पहले व्यापारियों ने इसे होलीगेट पर रखकर पुलिस-प्रशासन के खिलाफ गुस्सा जाहिर किया। इसके बाद कल 17 मई को मथुरा बंद का एलान कर व्यापारी शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए।
बता दें कि सोमवार को रात में आठ नकाबपोश बदमाशों ने जिस तरह सरे बाजार सराफा व्यापारी ध्रुव अग्रवाल की दुकान पर गोलियां बरसाकर उनके भाई विकास और दिल्ली के सराफ मेघ अग्रवाल की हत्या और चार करोड़ के सोने की लूट को अंजाम दिया, उससे पूरे मथुरा के व्यापारी दहशत में हैं। साथ ही पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर आक्रोश भी है।
भड़के व्यापारी मंगलवार को विकास की शवयात्रा के दौरान शव को एंबुलेंस से होली गेट पर उतारकर प्रदर्शन करने लगे। यहां करीब दस मिनट तक उन्होंने मथुरा के पुलिस-प्रशासन को खूब खरी-खोटी सुनाई। इसके बाद व्यापारियों ने घटना के विरोध में 17 मई को मथुरा बंद का एलान किया। फिर शव को ध्रुवघाट ले गए।
विज्ञापन
मथुरा में बेहद दुखद घटना में जान गंवाने वाले सर्राफा बंधुओं विकास अग्रवाल और मेघ अग्रवाल के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की।@BJP4UP pic.twitter.com/5220zc6SNs
— Shrikant Sharma (@ptshrikant) May 17, 2017विज्ञापन