फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura holi in vrindavan is played by widows with lord krishna

कान्हा की शरण में पहुंची विधवाओं के जीवन में यूं खिल कर आए होली के रंग

Wed, 28 Feb 2018 10:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला वृंदावन (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला वृंदावन (मथुरा) Updated Wed, 28 Feb 2018 10:18 AM IST
विज्ञापन
Mathura holi in vrindavan is played by widows with lord krishna
वृंदावन की विधवाओं ने होली खेली - फोटो : अमर उजाला
सफेद लिबास पहने वर्षों से जीवन के रंगों से दूर रहीं वृंदावन की विधवाओं ने अपने आराध्य भगवान श्रीकृष्ण को साक्षी मानकर होली खेली। सामाजिक संगठन सुलभ इंटरनेशनल की पहल पर मंगलवार दोपहर राधागोपीनाथ मंदिर के प्रांगण में भव्य होली का आयोजन किया गया। वृंदावन और वाराणसी की हजारों विधवाओं ने फूल, गुलाल और रंगों से होली। 
विज्ञापन


वृंदावन और वाराणसी से आई महिलाओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। वेदपाठी ब्राह्मण और संस्कृत के छात्र मंत्रोच्चार कर रहे थे। महिलाएं भजन गाते हुए नृत्य कर रहीं थीं। विधवाओं ने मंदिर में एक ओर लगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चित्रपट पर भी गुलाल लगाया।
विज्ञापन


सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक विंदेश्वर पाठक ने कहा कि मंदिरों के शहर वृंदावन में पहला मौका है जब विधवाओं के बीच इन विद्यार्थियों और पंडितों ने भागीदारी की है। सदियों से वृंदावन में रह रहीं विधवाओं की जिंदगी में पंडितों की भागीदारी उनकी उपेक्षित रही जिंदगी में नई ज्योति लेकर आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Mathura holi in vrindavan is played by widows with lord krishna
वृंदावन की विधवाओं ने होली खेली - फोटो : अमर उजाला
उनकी कोशिश विधवाओं को लेकर समाज में सदियों से जारी कुरीतियों को समाप्त करना है। सुलभ इंटरनेशनल के मीडिया प्रभारी मदन झा ने बताया कि शीघ्र ही वृंदावन की विधवाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर गुलाल भेंट करेंगी। 

आश्रय सदन में रह रहीं मनोरमादासी, वियजीदासी, दुर्गादासी ने कहा कि अपने बेरंग जीवन में होली के रंग में रंगकर आध्यात्मिक ऊर्जा और आनंद का अनुभव हुआ है। 

गोपीनाथ मंदिर में आयोजित होली में रंगों के साथ ही 1200 किलो गुलाल,1500 किलो गुलाब और गेंदे के फूल की पंखुड़ियों का प्रयोग हुआ। जिनके साथ विधवाओं ने जमकर होली खेली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed