फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura holi 2022 Gulal Holi played in Radhavallabh temple Vrindavan

होली 2022: वृंदावन के राधावल्लभ मंदिर में खेली गई गुलाल की होली, भक्तों पर बरसे आस्था के रंग

Fri, 04 Mar 2022 06:04 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, वृंदावन (मथुरा)
संवाद न्यूज एजेंसी, वृंदावन (मथुरा) Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 04 Mar 2022 06:04 PM IST
सार

वृंदावन के राधावल्लभ मंदिर में शुक्रवार से गुलाल की होली की शुरुआत हो गई। फुलेरा दूज पर ठाकुरजी ने कमर में फेंटा बांधकर भक्तों के साथ होली खेली तो पूरे मंदिर परिसर में आस्था के रंग बिखर गए। 

विज्ञापन
Mathura holi 2022 Gulal Holi played in Radhavallabh temple Vrindavan
राधावल्लभ मंदिर में खेली गई गुलाल की होली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के वृंदावन में फाल्गुन मास की फुलेरा दूज पर ठाकुर राधावल्लभ मंदिर में गुलाल की होली खेली गई। शुक्रवार को ठाकुर राधावल्लभलाल कमर में फेंटा बांधकर भक्तों को दर्शन दिए। सेवायत गोस्वामियों द्वारा ठाकुरजी के कपोल (गाल) पर गुलाल लगाया गया। इसी के साथ मंदिर में गुलाल की होली की शुरुआत हो गई। सेवायतों ने प्रसाद रूपी गुलाल की बरसाया तो सभी भक्तों आस्था के रंगों में सराबोर हो गए। मंदिर परिसर ठाकुरजी के जयकारों से गुंजायमान हो गया। 

विज्ञापन

गुलाल से होली खेलने की शुरुआत 

मंदिर के सेवायत विशाल लाल गोस्वामी ने बताया कि फुलेरा दूज से ठाकुरजी की कमर में फेंटा बांधकर कपोलों पर गुलाल लगाने के साथ मंदिर में होली गायन के बीच गुलाल से होली खेलने की शुरुआत हो गई। सुबह की मंगला आरती के बाद 8:15 और शृंगार आरती के बाद से मंदिर में गुलाल की होली का आयोजन हुआ। मंदिर की सभी आरती में ठाकुरजी ने भक्तों के साथ होली खेली। इसके साथ ही राधादामोदर मंदिर, राधा श्याम सुंदर मंदिर एवं प्रियावल्लभ मंदिर में भी होली खेली गई। 

विज्ञापन

फूलों से होता है राधा-कृष्ण का शृंगार

फुलेरा दूज को फूलों का त्योहार भी कहते हैं। क्योंकि फाल्गुन में कई तरह के सुंदर और रंगबिरंगे फूलों का आगमन होता है और इन्हीं फूलों से राधा-कृष्ण का शृंगार किया जाता है। ज्योतिषाचार्य श्यामदत्त चतुर्वेदी ने बताया कि धार्मिक मान्यता है कि इस दिन से ही भगवान कृष्ण होली की तैयारी करने लगते थे और होली आने पर पूरे गोकुल को गुलाल से रंग देते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed