फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mathura holi 2019 younger brother's wife play colors with brother in law

मथुरा के जाबरा गांव में आज भी जेठ के साथ होली खेलती है बहू, सदियों पुरानी है यह परंपरा

Wed, 20 Mar 2019 07:52 AM IST
मुकेश कुमार कुशल प्रताप सिंह, अमर उजाला, मांट (मथुरा)
कुशल प्रताप सिंह, अमर उजाला, मांट (मथुरा) Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 20 Mar 2019 07:52 AM IST
विज्ञापन
mathura holi 2019 younger brother's wife play colors with brother in law
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के मांट क्षेत्र के गांव जाबरा में राधारानी ने अपने जेठ बलराम संग होली खेली थी। उस परंपरा का निर्वहन ग्रामीण आज भी कर रहे हैं। यहां बहू (छोटे भाई की पत्नी) अपने जेठ के साथ होली खेलती है। 
विज्ञापन


मान्यता है कि ब्रज के राजा बलदेव ने जेठ होते हुए भी राधारानी से भाभी और देवर के समान होली खेलने की अभिलाषा व्यक्त की। राधा यह बात सुन कर विचलित हुईं और कृष्ण से कहा तो वे मुस्करा कर बोले कि त्रेता युग में बलराम लक्ष्मण थे, आप सीता के साथ रूप में उनकी भाभी थीं। उसी नाते से भाभी कहकर होली खेलने के लिए कहा होगा।
विज्ञापन

 
गांव जाबरा तहसील मांट से चार किमी दूर मांट-गोरई रोड पर बसा है। प्रसिद्ध भजन गायक स्वामी शिवराम का जन्म भी इसी गांव में हुआ था। गांव में फाल्गुन माह की प्रथम तिथि को सुबह कजरा होता है। इसमें हुरियारे गाते-बजाते गांव की परिक्रमा करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के वृद्धजन ब्रजभाषा के प्राचीन होली के गीतों को ऊंचे स्वर में गाते चलते हैं। हुरंगा से पूर्व गांव में बच्चों का कुश्ती दंगल होता है। शाम को गांव के बाहर मैदान में ब्रज के होली रसियों के गायन के साथ जेठ और भाभी के बीच हुरंगे होता है। 

उसके बाद गांव की परिक्रमा की जाती है। दूज को जाबरा के गांव चंद्रवन में मेले का आयोजन किया जाता है। इसमें आने वाले सैकड़ों गांवों के लोग अपने-अपने गांव का नगाड़ा लेकर आते हैं। यहां रसियों और नगाड़ों की धाप पर लोग नृत्य करते हैं। 

नगाड़े की थाप पर बुजुर्ग करतब दिखाते हैं। जाबरा भन्नी पर कुश्ती दंगल होता है। लगातार तीन वर्ष कुश्ती जीतने वाले पहलवान को पांच किलोग्राम का चांदी का गदा इनाम में दिया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed