फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mathura GRP take action against kashmiri man

कश्मीरी युवक पर जीआरपी ने की ये कार्रवाई, साथियों की तलाश जारी

Mon, 08 Jan 2018 08:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 08 Jan 2018 08:34 PM IST
विज्ञापन
mathura GRP take action against kashmiri man
bilal - फोटो : अमर उजाला
नई दिल्ली-भोपाल शताब्दी एक्सप्रेस से टीटी की सूचना पर जीआरपी द्वारा पकड़ा गया कश्मीरी युवक सोपोर अनंतनाग में मेडिकल स्टोर संचालक है। पकड़े गए युवक ने अनंतनाग से नर्सिंग का कोर्स कर रखा है। 
विज्ञापन


रविवार सुबह भोपाल शताब्दी एक्सप्रेस से टीटी की सूचना पर बिना टिकट यात्रा कर रहे युवक बिलाल अहमद बानी की संदिग्ध गतिविधियों पर जीआरपी ने पकड़ा था। सुरक्षा एजेंसियों और खुफिया एजेंसियों ने बिलाल अहमद बानी से लंबी पूछताछ की थी। 
विज्ञापन


रविवार देर शाम एटीएस नोएडा के एसपी ब्रजेश श्रीवास्तव आगरा ले गए थे। आगरा में देर रात पूछताछ के बाद सोमवार सुबह लखनऊ से आई एटीएस की टीम बानी को लखनऊ ले गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर जीआरपी ने थाने की जीडी में टीटी की सूचना पर युवक बिलाल अहमद बानी के खिलाफ संदिग्ध हरकतों पर हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए तस्करा डाला है। 

परिवार वाले बुलाए

बताया कि युवक अनंतगांव के सोपोर में मेडिकल स्टोर चलाता है और उसने नर्सिंग का डिप्लोमा किया हुआ है। बताया जाता है कि उसके बारे में कश्मीर में भी जानकारी कराई गई थी। वह जो अपना पता बता रहा था वह ठीक निकला। उसके साथियों की भी तलाश की जा रही है ताकि बिलाल के बारे में और जानकारी की जा सके।    
 
बिलाल के बारे में उसके परिवार वालों को सूचना भेज दी गई थी। बताया जाता है कि उसके घर वाले लखनऊ के लिए रवाना हो गए हैं। माना जा रहा है कि रात तक या फिर मंगलवार की सुबह तक परिवार वाले पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed