फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura: fraud with a man on the name of marriage

नाबालिग से विवाह रचाने गए दूल्हे को न दुल्हन मिली न पंडाल, हुआ ये

Mon, 04 Dec 2017 10:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 04 Dec 2017 10:01 PM IST
विज्ञापन
Mathura: fraud with a man on the name of marriage
demo pic - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के  नौहझील क्षेत्र में 50 हजार रुपये खर्च कर बारात लेकर किशोरी से शादी करने पहुंचे दूल्हे को बिना शादी के लौटना पड़ा। अब उसने पैसे के लिए राया पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने किशोरी के भाई को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


नौहझील के एक गांव में 30 वर्षीय एक युवक ने हाथरस के मुरसान क्षेत्र के एक व्यक्ति को अपनी शादी कराने की एवज में 50 हजार रुपये दिए। शादी एक 11 वर्षीय किशोरी से तय की गई थी। तय कार्यक्रम के अनुसार युवक तीन दिसंबर को अपनी बारात लेकर किशोरी के गांव पहुंचा तो वहां न दुल्हन मिली न ही शादी का पंडाल।
विज्ञापन


 युवक बारात वापस लेकर गांव आ गया। बाद में पता चला कि विवाह से पूर्व दूल्हे के भांजे ने किशोरी के भाई को 50 हजार रुपये दिए थे। किशोरी का भाई दूल्हे के भांजे की बाइक भी लेकर चला गया। पैसे का लेन-देन राया में हुआ था। अब दूल्हा पक्ष के लोगों ने राया पुलिस को तहरीर देकर पैसा व बाइक वापस कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने किशोरी के भाई हिरासत में लेकर बाइक बरामद कर ली है। घटना को लेकर थाना राया दूल्हा और कि शोरी पक्ष के बीच कई बार की बातचीत चली, लेकिन देर शाम तक कोई हल नहीं हो सका। थाना प्रभारी रमेश चन्द्र शर्मा ने बताया कि यहां का कोई मामला नहीं है दोनों पक्षों में बातचीत हो रही है शीघ्र ही मामला सुलझ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed