फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura: Followed Uttam Mardava Dharma

मथुरा: उत्तम मार्दव धर्म का पालन किया

Sat, 11 Sep 2021 07:20 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 07:20 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Followed Uttam Mardava Dharma
कोसीकलां जैन मंदिर में अभिषेक करते हुए श्रद्धालु। - फोटो : KOSI
कोसीकलां (मथुरा)। दशलक्षण महापर्व के दूसरे दिन श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ पूजा-अर्चना की। उत्तम मार्दव धर्म का पालन किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को नगर के सभी जैन मंदिरों में भक्ति का सैलाब उमड़ा। सुबह अभिषेक किया गया। जिनेंद्र भगवान की पूजा-अर्चना की गई। श्रीचंद्रप्रभु जैन पांडे वाले मंदिर में विद्वान ने मार्दव पर्व पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि भाग्यशाली लोगों को ही स्वाध्याय का अवसर मिलता है। सभी जानते है कि अच्छे कर्मों से स्वर्ग व बुरे कर्मों से नरक मिलता है। पर्यूषण पर्व में अपना आंकलन अवश्य करना चाहिए।

पिछले साल पर आप नजर डालें घर में रुपया पैसा, संपत्ति, वाहन जेवर सब बढ़ गए, लेकिन धर्म कितना बढ़ा यह कभी नहीं देखा। उन्होंने कहा कि मंदिर दर्शन की चीज है, प्रदर्शन की नहीं। दशलक्षण आत्मशोधन और परिवर्तन का पर्व है। इसमें भी हमने अपने को नहीं बदला तो फिर कब बदलेंगे। समाज के अध्यक्ष सुभाष जैन, कैलाश चंदौरिया, राजेंद्र जैन, सोम जैन, नवीन जैन, प्रवीन जैन, देवो जैन, अखिल जैन, कैलाश सर्राफ, नितिन जैन, विनोद जैन, प्रेमचंद जैन, राहुल जैन, अशोक कामियां आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed