फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura: father and son had to drink tea

मथुरा: पिता-पुत्र को चाय पिलाना चाय वाले को पड़ा भारी

Sun, 14 Feb 2021 06:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 06:43 PM IST
विज्ञापन
Mathura: father and son had to drink tea
कोसीकलां (मथुरा)। पिता-पुत्र को चाय पिलाना एक चाय वाले को भारी पड़ गया। चाय वाले पर नशीली चाय पिलाने का आरोप लगा दिया तो पुलिस ने चाय विक्रेता की क्लास लगा दी। बाद में दोनों में राजीनामा हो गया।
विज्ञापन

रविवार को शेरगढ़ के रहने वाले एक पिता-पुत्र ने पुरानी जीटी रोड पर एक चाय वाले के यहां चाय पी थी, चाय पीने के बाद दोनों को नशा होने लगा। इसकी जानकारी दोनों ने पुलिस को दे दी। पुलिस ने जब दोनों की खोजबीन की तो वह सरायशाही में मिले। दोनों की शिकायत के बाद पुलिस चाय विक्रेता को उठाकर थाने ले आई। जहां उसकी जमकर क्लास लगा दी। उधर, पुलिस ने पिता-पुत्र के साथ सख्ती की तो बताया कि उन्होंने भांग पी थी, उसके बाद चाय पीने के बाद नशा हो गया और पुलिस को सूचना दे दी। बाद में दोनों के मध्य सुलह हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed