फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura Dwarkadhish Temple Mangala Aarti Timing

मथुरा: द्वारिकाधीश मंदिर में मंगला आरती के दर्शन कर सकेंगे भक्त, बुजुर्ग-बच्चों का प्रवेश बंद

Tue, 02 Feb 2021 12:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 02 Feb 2021 12:03 AM IST
सार

  • मथुरा के पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर में मंगलवार से भक्त पूर्व समय की भांति अपने आराध्य की मंगला आरती के दर्शन कर सकेंगे। 

विज्ञापन
Mathura Dwarkadhish Temple Mangala Aarti Timing
मथुरा: द्वारिकाधीश मंदिर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मथुरा के ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर में दो फरवरी को प्रात:काल 6:30 बजे से 7 बजे तक मंगला के दर्शन होंगे और 8:15 बजे से 8:40 बजे तक शृंगार और ग्वाल के दर्शन होंगे। उसके बाद 10:15 बजे से सुबह 11 बजे तक राजभोग के दर्शन होंगे। इसी प्रकार सायंकाल 4 से 4:20 बजे तक उत्थापन के दर्शन होंगे और सायंकाल भोग संध्या आरती के दर्शन 5 से 5:30 बजे तक होंगे। यह जानकारी मंदिर के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने दी है। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शयन के दर्शन 6:15 से 7 बजे तक होंगे। अभी तक 4 झांकियों के दर्शन हो रहे थे अब धीरे-धीरे उनको 6 झांकी में परिवर्तित किया गया है। सभी दर्शनार्थियों को अभी भी कोरोना गाडनलाइन का पालन करना अनिवार्य है। इसलिए सभी दर्शनार्थी सुरक्षित शारीरिक दूरी का पालन करते हुए आएंगे और थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजर कराएंगे। बगैर मास्क के मंदिर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन


65 वर्ष से ऊपर के बुजुर्ग 10 साल से कम उम्र के बच्चे और गर्भवती महिलाओं का प्रवेश पूर्ण तक बंद रहेगा। मीडिया प्रभारी ने बताया कि मंदिर के अंदर कोई भी व्यक्ति झुंड बनाकर एकत्रित नहीं होगा, सीधे दर्शन को जाएंगे और दर्शन कर दूसरे गेट से तुरंत निकल जाएंगे। इस दौरान कोई भी व्यक्ति किसी दूसरे व्यक्ति को कोई चीज वितरित नहीं करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ठाकुर प्रियावल्लभ कुंज में पाटोत्सव तीन फरवरी से
वृंदावन के छीपी गली स्थित ठाकुर प्रियावल्लभ कुंज में श्रीहित परमानंद शोध संस्थान द्वारा ठाकुर विजय राधावल्लभ लाल एवं ठाकुर प्रियावल्लभ लाल का 207वां त्रिदिवसीय पाटोत्सव तीन फरवरी से विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया जाएगा। 

आचार्य विष्णुमोहन नागार्च ने बताया कि पाटोत्सव का शुभारंभ बड़ा रासमंडल के महंत लाड़ली शरण महाराज ध्वजारोहण करके करेंगे। इसके बाद त्रिदिवसीय अखंड हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ होगा। समन्वयक डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने कहा कि हितवाणी, राधा सुधा निधि, हित चतुरासी, सेवक वाणी व हरिवंश सहस्त्र नाम आदि के संगीतमय सामूहिक गायन के साथ ही समाज गायन, संगोष्ठी एवं संत-ब्रजवासी-वैष्णव सेवा आदि के आयोजन होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed