फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura court rejected bail of son who murder of his father

Mathura: 25 करोड़ रुपये का मुआवजा हड़पने के लिए पिता की हत्या करने वाले बेटे को नहीं मिली जमानत, अदालत ने खारिज की अपील  

Fri, 03 Jun 2022 08:50 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 03 Jun 2022 08:50 PM IST
सार

अशोक बिहार कॉलोनी में घर की छत पर सो रहे बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मृतक के बेटे को गिरफ्तार करने के बाद हत्याकांड का खुलासा किया था। आरोपी बेटा जेल में है। 
 

विज्ञापन
Mathura court rejected bail of son who murder of his father
court new - फोटो : istock

विस्तार

मथुरा जिला जज की प्रभारी अदालत एडीजे प्रथम ने पिता की हत्या के आरोप में जेल में बंद पुत्र की जमानत को खारिज कर दिया है। थाना सदर बाजार क्षेत्र में पिता का शव छत पर कुचला हुआ मिला था। पुलिस ने बेटे को हत्या के आरोप में जेल भेजा था। बेटा अपने पिता से पैसे की मांग करता था, नहीं देने पर हत्या की थी।

विज्ञापन

दूसरे बेटे ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट

24 अप्रैल 2022 की रात को हुकुम चंद सैनी पुत्र नितिन के घर की छत पर सो रहे थे। सुबह उनका कुचला हुआ शव छत पर मिला। पुत्र नितिन ने थाना सदर बाजार में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने अपनी जांच में हुकुम चंद के पुत्र विनोद सैनी को हत्या के मामले में जेल भेजा। विनोद ने जमानत की अर्जी जिला जज राजीव भारती की अदालत में लगाई। जिला जज की अनुपस्थिति में इसकी सुनवाई प्रभारी अदालत एडीजे प्रथम राम प्रकाश पांडे की अदालत में हुई। सुनवाई के दौरान न्यायालय ने हुकुम चंद्र सैनी की जमानत खारिज कर दी। डीजीसी शिवराम तरकर ने बताया कि पिता की हत्या में जेल में बंद विनोद सैनी की जमानत को न्यायालय ने खारिज कर दिया है। 

विज्ञापन

ये  है मामला 

24 अप्रैल रात को थाना सदर बाजार की अशोक बिहार कॉलोनी में घर की छत पर सो रहे हुकुम चंद सैनी (80) की सब्बल प्रहार करके बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने हत्या के खुलासे के लिए पांच टीमों को लगाया था। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि बेटे विनोद सैनी ने ही पिता की हत्या की थी। मृतक हुकुम चंद सैनी को 2015 में गोकुल बैराज डूब क्षेत्र में खेत आने के कारण करीब 3 करोड़ रुपये का मुआवजा मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुआवजे के रूप में मिलने वाले थे 25 करोड़ रुपये 

इनमें से 2.5 करोड़ रुपये उन्होंने छोटे भाई गुलाब चंद सैनी के साथ कोल्ड स्टोरेज की पार्टनरशिप में लगा दिया था और 10 लाख रुपये अनिल सैनी, उनके बेटों में 2-2, 3-3 लाख रुपये बांट दिए थे। मृतक पुत्रों के साथ कोल्ड स्टोरेज की हिस्सेदारी के अलावा हिसाब-किताब को नहीं बताते थे। हुकुम चंद को फिर से मुआवजे के रूप में 25 करोड़ मिलने वाले थे। इसी को लेकर मृतक के पुत्र विनोद सैनी के मन में फिर से आया कि मुआवजे की राशि पिता फिर से कहीं अपने भाइयों में न बांट दें। यही सोचकर उसने अपने पिता की हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed