फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura Bjp District President Misbehave With Police Man During Checking

भाजपा जिलाध्यक्ष की दबंगई का वीडियो वायरल: मथुरा पुलिस ने रोकी गाड़ी, महिला नेत्री ने दिखाई हेकड़ी, अभद्र भाषा का किया प्रयोग

Wed, 26 Jan 2022 12:08 AM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 26 Jan 2022 12:08 AM IST
सार

भाजपा जिलाध्यक्ष का कुछ सेकेंड का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वे पुलिसकर्मी को धमका रही हैं। चुनाव में पुलिस चेकिंग के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष का रवैया पूरे शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन
Mathura Bjp District President Misbehave With Police Man During Checking
भाजपा जिलाध्यक्ष की कार - फोटो : वीडियो से ली गई तस्वीर

विस्तार

मथुरा वृंदावन मार्ग पर भाजपा जिलाध्यक्ष की गाड़ी रोकने पर वह पुलिसकर्मियों पर भड़क गई। उन्होंने वर्दी उतरवाने की धमकी देते हुए कहा कि ड्यूटी लगी है तो सिर्फ नौकरी कर। इससे पुलिस कर्मी सहम गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन

सोमवार रात मथुरा-वृंदावन मार्ग स्थित सौ शैय्या अस्पताल के पास से भाजपा जिलाध्यक्ष मधु शर्मा अपनी गाड़ी से गुजर रही थीं। तभी वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने चेकिंग के लिए उनकी गाड़ी को हाथ देकर रुकने का इशारा किया। इस पर गाड़ी में बैठी जिलाध्यक्ष बाहर निकलीं और पुलिसकर्मियों पर भड़क गईं। उन्होंने पुलिसकर्मियों को जमकर हड़काया। पुलिसकर्मियों को उनकी वर्दी उतरवाने की चेतावनी देते दे डाली। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जिलाध्यक्ष के समर्थक पुलिसकर्मियों को हड़का रहे हैं कि ड्यूटी लगी तो सिर्फ नौकरी कर। वह यहीं नहीं रुकीं इसके बाद उन्होंने पुलिसकर्मी को हड़काते हुए कहा कि चुप हो जा तू। मैं कह रही हूं मधु शर्मा भाजपा जिलाध्यक्ष मथुरा, अब तूने एक शब्द भी बोला तो मुझसे बुरा कोई नहीं होगा, तेरी वर्दी अभी उतर जाएगी। पुलिसकर्मियों से अशिष्ट भाषा का प्रयोग करने का यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। पुलिसकर्मियों का कहना था कि चुनाव आचार संहिता का पालन कराने के लिए उन्होंने गाड़ी को रुकने का इशारा किया था लेकिन इस पर जिलाध्यक्ष झल्ला गईं। इस मामले में जब भाजपा जिलाध्यक्ष से बात करने का प्रयास किया गया तो उनसे संपर्क नहीं हो सका। हालांकि भाजपा के जिला प्रवक्ता सचिन चतुर्वेदी ने कहा कि भाजपा विरोधी मानसिकता वाले पुलिसकर्मी जान बूझकर जिलाध्यक्ष की गाड़ी को रोका। ऐसे पुलिसकर्मियों को चिन्हित किया जा रहा है। इनकी रिपोर्ट ऊपर भेजी जाएगी।
विज्ञापन

भाजपाई सत्ता के नशे में चूर हैं
भाजपाई सत्ता के नशे में चूर हैं।भाजपा जिलाध्यक्ष मधु शर्मा गाड़ी रोके जाने से आग बबूला हो गईं। इतना ही नहीं उनके साथी भी दबंगई दिखा रहे हैं। आचार संहिता लगी हुई है। पुलिस वाले तो गाड़ी रोककर चेक करेंगे। जिलाध्यक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होनी चाहिए। -भगवान सिंह वर्मा, जिलाध्यक्ष कांग्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन

खुद ही गुंडागर्दी कर रहे हैं भाजपाई
भाजपाई सत्ता के मद में चूर हो गए हैं। भाजपा सरकार दावा जरूर करती है कि गुंडागर्दी खत्म कर दी, यह सब कोरा झूठ है। खुद ही भाजपाई गुंडागर्दी कर रहे हैं। अबकी बार यह सत्ता में नहीं लौट रहे हैं। इसलिए यह ऐसी हरकतें कर रहे हैं।
- कुंवर नरेंद्र सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष रालोद
पुलिसकर्मियों को नहीं बख्शा, आमजन का क्या होगा हाल
भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा पहले से ही उजागर है। जो भाजपा किसानों को कुचल सकती है वह पुलिस कर्मियों को हड़काने में क्या गुरेज करेंगे। आमजन का क्या हाल होगा। अबकी बार जनता वोट के माध्यम से भाजपा के कुचक्र को तोड़कर रख देगी। -डॉ. अबरार हुसैन, महानगर अध्यक्ष सपा

जब जब सत्ता में भाजपा आई, गुंडागर्दी बढ़ी
जिलाध्यक्ष की पुलिसकर्मियों पर दबंगई भाजपा की मानसिकता को साफ उजागर करती है। भाजपा जब जब सत्ता में आई है तो गुंडागर्दी चरम पर रही है। इस गुंडागर्दी को वोट के माध्यम से जनता चकनाचूर करेगी। -जितेंद्र प्रजापति, महानगर अध्यक्ष बसपा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed