फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura attempt to steal from Naib Nazir office in Sadar Tehsil locks found broken

Mathura: सदर तहसील में नायब नाजिर कार्यालय से चोरी का प्रयास, टूटे मिले ताले 

Wed, 08 Jun 2022 12:04 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 08 Jun 2022 12:04 AM IST
सार

सिविल लाइंस चौकी से 100 मीटर दूरी पर स्थित सदर तहसील में नायब नाजिर के कार्यालय से चोरी का प्रयास हुआ। चोरों ने कार्यालय के ताले तोड़ दिए, लेकिन चोरी की वारदात के अंजाम देने में सफल नहीं हो सके।

विज्ञापन
Mathura attempt to steal from Naib Nazir office in Sadar Tehsil locks found broken
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मथुरा की सदर तहसील में नायब नाजिर के कार्यालय में चोरों ने चोरी की कोशिश की। कार्यालय के दरवाजे की कुंडी तोड़कर चोर अंदर घुस गए। उसके बाद लॉकर को तोड़ने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो सके। लॉकर में रिकवरी के करीब 1.45 लाख रुपये रखे हुए थे। यह चोरी होने से बच गए।

विज्ञापन

 
थाना सदर बाजार की सिविल लाइंस पुलिस चौकी से 100 मीटर की दूरी पर सदर तहसील में नायब नाजिर के कार्यालय में घुसे चोरों ने पहले दरवाजे की कुंडी तोड़ी और अंदर घुसकर लॉकर को तोड़ने की कोशिश की। वहां पर सुरक्षा के लिए दो गार्ड होने के बाद भी चोरों ने चोरी का प्रयास किया। इसकी जानकारी मंगलवार सुबह कार्यालय पहुंचे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने नायब नाजिर को दी। 
विज्ञापन


नायब नाजिर पिंकेश कुमार ने बताया कि चोरी की कोशिश हुई है। कैश और कोई फाइल चोरी नहीं हुई। नायब नाजिर ने बताया कि थाना सदर बाजार में तहसीलदार प्रेम सिंह ने तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल ने बताया कि चोरी की कोशिश तहसील में नायब नाजिर के कार्यालय में हुई है। लॉकर में रखे करीब 1.45 लाख रुपये चोरी होने से बच गए हैं। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed