फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Massive traffic jam on the pontoon bridge, passengers stranded for hours

Agra News: पांटून पुल पर लगा भीषण जाम, घंटों फंसे रहे यात्री

Wed, 22 Apr 2026 01:09 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Massive traffic jam on the pontoon bridge, passengers stranded for hours
पांटून पुल पर लगा भीषण जाम, घंटों फंसे रहे यात्री
पिनाहट। कस्बा चंबल घाट स्थित पांटून पुल पर मंगलवार शाम सहालग के चलते भीषण जाम लग गया। जाम के कारण उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश सीमा पर वाहनों की करीब एक किलोमीटर लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन

जाम में फंसे यात्री घंटों तक अपने वाहनों में बैठे इंतजार करते रहे। स्थिति यह रही कि पुल के दोनों ओर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पांटून पुल कर्मचारियों ने यातायात को सुचारु कराया, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल के वन-वे होने के कारण यहां अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है, जो सहालग जैसे मौकों पर और अधिक बढ़ जाती है। प्रशासन से व्यवस्था सुधारने की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed