Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Massive traffic jam on Agra-Lucknow Expressway queue of vehicles stretches for two kilometers

एक्सप्रेसवे पर भीषण जाम: दो किमी तक वाहनों की कतार, दिनभर रेंगते रहे वाहन; बेहाल हुए बच्चे और महिलाएं

Sat, 07 Nov 2026 07:07 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sat, 07 Nov 2026 07:07 PM IST
सार

दिवाली से पहले एक्सप्रेस-वे पर अचानक यातायात का दबाव बढ़ गया। दो किमी तक वाहनों की कतारें लग गईं। जाम में फंसकर बच्चे और महिलाएं बेहाल हो गए। दिनभर गाड़ियां रेंगती रहीं।

विज्ञापन
Massive traffic jam on Agra-Lucknow Expressway queue of vehicles stretches for two kilometers
एक्सप्रेसवे पर भीषण जाम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दिवाली पर अपनों के बीच घर लौटने की खुशी उस वक्त मुसीबत में बदल गई, जब शनिवार सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के टोल प्लाजा 21 पर वाहनों का सैलाब उमड़ने से भीषण जाम लग गया। सुबह आठ बजे से आगरा से लखनऊ जाने वाली छह लाइनों में वाहनों की कतारें लगना शुरू हो गईं। दोपहर होते-होते जाम करीब दो किलोमीटर तक पहुंच गया। गाड़ियां रेंगने को मजबूर हो गईं। वाहन चालकों को एक घंटे से डेढ़ घंटे तक इंतजार के बाद रेंगते हुए टोल प्लाजा से गुजरना पड़ा। एक तरफ घर पहुंचने की बेताबी और दूसरी तरफ भीषण जाम में फंसे मासूम बच्चों व महिलाएं बेहाल नजर आईं।
विज्ञापन


दिवाली पर दिल्ली-एनसीआर सहित विभिन्न शहरों में काम करने वाले लोग अपने घरों को लौट रहे हैं। इसके चलते आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर वाहनों का आवागमन कई गुना बढ़ गया है। शुक्रवार को भी शाम से देर रात तक टोल प्लाजा 21 पर वाहनों की कतारें दिखने लगी थीं। शनिवार को यातायात का दबाव और बढ़ गया। सुबह आठ बजे से ही टोल प्लाजा पर वाहनों की लाइन लगना शुरू हो गई। देखते ही देखते वाहनों की कतारें लंबी होती चली गईं। दोपहर में जाम करीब दो किलोमीटर तक पहुंच गया। टोल प्लाजा पर जाम लगने के कारण वाहन चालकों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन


 
Trending Videos

Massive traffic jam on Agra-Lucknow Expressway queue of vehicles stretches for two kilometers
एक्सप्रेसवे पर लगा जाम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
त्योहार पर अपने घर पहुंचने की जल्दी में निकले लोगों को जाम ने परेशान कर दिया। वाहनों में सवार बच्चे और महिलाएं भी काफी देर तक जाम में फंसे रहे। पानी तथा खाने की व्यवस्था नहीं होने से यात्रियों की परेशानी और बढ़ गई। जाम में फंसे वाहन चालकों ने बताया दिवाली पर परिवार के साथ घर पहुंचने के लिए निकले हैं, लेकिन टोल प्लाजा पर घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। बच्चों और महिलाओं के साथ यात्रा करने के दौरान जाम में फंसने से परेशानी अधिक हो रही है। वाहन चालकों को उम्मीद थी कि जल्द ही जाम से राहत मिलेगी, लेकिन वाहनों की संख्या अधिक होने के कारण कतारें लगातार लंबी होती चली गईं। जाम की सूचना मिलने पर थाना फतेहाबाद पुलिस सहित यातायात पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने वाहनों को व्यवस्थित कराने के साथ ही यातायात सुचारू करने का प्रयास किया।

 
विज्ञापन

Massive traffic jam on Agra-Lucknow Expressway queue of vehicles stretches for two kilometers
एक्सप्रेसवे पर लगी वाहनों की कतार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सात लाइन चालू कराने से भी नहीं मिली राहत
टोल प्लाजा पर दो अतिरिक्त लाइनों को चालू कराया गया, लेकिन राहत फिर भी नहीं मिली। वाहनों का दबाव अधिक होने के कारण जाम पूरी तरह समाप्त नहीं हो सका। टोल प्लाजा कर्मचारियों की ओर से विशिष्ट और अतिरिक्त लाइनों सहित कुल सात लाइनों को चालू रखा गया। सात लाइनों के संचालन के बाद भी वाहनों की लंबी कतारें बनी रहीं। दिवाली पर घर लौटने वालों की भीड़ के कारण आगरा से लखनऊ जाने वाले मार्ग पर यातायात का दबाव लगातार बना रहा।

देर रात तक जाम में फंसे रहे वाहन
शुक्रवार शाम से शुरू हुई जाम की समस्या शनिवार रात तक जारी रहने से एक्सप्रेस-वे से गुजरने वाले वाहन चालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। पुलिस और टोल कर्मचारियों की ओर से यातायात को व्यवस्थित कर वाहनों को निकालने का प्रयास किया जाता रहा। शनिवार देर रात तक टोल प्लाजा 21 पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई थीं। वाहन चालक जाम से निकलने के लिए इंतजार कर रहे थे।

तीन-चार घंटे ज्यादा भीड़ रही थी। कुछ वाहन तितर बितर चल रहे थे। इस कारण परेशानी हुई। पुलिस-प्रशासन ने यातायात व्यवस्था संभाली, जिसके बाद जाम की स्थिति में सुधार हुआ। एक साथ वाहनों की संख्या बढ़ने से दिक्कत हुई थी। -प्रमोद धनगर, प्रोजेक्ट मैनेजर टोला प्लाजा 21




 
विज्ञापन



यमुना एक्सप्रेसवे पर भी वाहनों की कतार
दिवाली का त्योहार मनाने के लिए दिल्ली-एनसीआर और नोएडा में रह रहे लोग अपने घरों की ओर लौट रहे हैं। शनिवार को यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों का दबाव अचानक बढ़ने से खंदौली स्थित टोल प्लाजा पर भीषण जाम लग गया। नोएडा की ओर से आगरा आने वाले वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। शाम करीब 6:30 बजे से टोल प्लाजा पर जाम की स्थिति बनने लगी। जाम में फंसे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। 

परिवार के साथ त्योहार मनाने की उम्मीद लेकर दिल्ली और नोएडा से आगरा, मथुरा सहित आसपास के जिलों में लौट रहे लोगों को टोल प्लाजा पर काफी इंतजार करना पड़ा। वाहनों का दबाव इतना अधिक था कि टोल प्लाजा की सभी 28 लेन चालू रखने के बाद भी जाम से राहत नहीं मिल सकी। सभी लाइनों पर वाहनों का संचालन होने के बावजूद लगातार बढ़ती संख्या के चलते यातायात की रफ्तार धीमी पड़ गई और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

सीनियर टोल मैनेजर तुलसीराम गुर्जर ने बताया कि सामान्य दिनों में टोल प्लाजा से करीब 25 हजार वाहन प्रतिदिन गुजरते हैं। शुक्रवार को करीब 37 हजार वाहन निकले थे, जबकि शनिवार को करीब 45 हजार से अधिक वाहन टोल प्लाजा से गुजरने की उम्मीद है। इस तरह दो दिनों में कुल 82 हजार वाहनों की आवाजाही दर्ज की गई। सामान्य दिनों की अपेक्षा वाहनों की संख्या में भारी बढ़ोतरी होने से टोल प्लाजा पर यातायात प्रभावित हुआ। त्योहार पर घर लौटने की जल्दी में निकले यात्रियों को जाम के चलते अपने गंतव्य तक पहुंचने में अतिरिक्त समय लगाना पड़ा। देर शाम तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहने से एक्सप्रेसवे पर सफर करने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed