फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Massive Fire In Sabji Mandi Sirsaganj

फिरोजाबाद: गांधी मंडी में लगी भीषण आग, 10 दुकानों का फड़ एवं सामान जला

Mon, 04 Jan 2021 12:25 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 04 Jan 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
Massive Fire In Sabji Mandi Sirsaganj
demo - फोटो : अमर उजाला

फिरोजाबाद जिले के सिरसागंज की गांधी मंडी में रोड किनारे सजे फड़ों में शनिवार की रात अचानक आग लग गई। जानकारी होते ही आसपास के लोग आग बुझाने को दौड़ पड़े। सूचना मिलने पर पहुंची फायरब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। आग से फड़ विक्रेताओं का लाखों रुपये का सामान जल गया। इस मामले में फड़ विक्रेताओं ने नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। 

विज्ञापन


सिरसागंज नगर के बीच स्थित गांधी मंडी में आग लगने की घटना शनिवार रात 11 बजे की है। सब्जी बेचने वाले कई दुकानदारों के फड़ों से आग की लपटें उठने लगीं। बांस के छप्परों से बनी दुकानों में आग बढ़ती ही चली गई। जानकारी होने पर लोग आग बुझाने को दौड़ पड़े। 
विज्ञापन


दुकानदार आसपास के घरों में लगी सबमर्सिबल, मोटरों से आग बुझाने का प्रयास करने में जुटे थे। लेकिन सफलता नहीं मिल पा रही थी। आग की सूचना मिलने पर फायरब्रिगेड की गाड़ी 12 बजे मौके पर पहुंच गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। गांधी मंडी में आग लगने की सूचना पर सिरसागंज पालिकाध्यक्ष सोनी शिवहरे भी पहुंच गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद सहित कई नेता पहुंचे गांधी मंडी 
सांसद डॉ. चंद्रसेन जादौन अपने पुत्र ललित मोहन सिंह के साथ गांधी मंडी पहुंचे। थाना प्रभारी गिरीशचंद्र गौतम को आग लगाने के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। महिला आयोग की सदस्य सुमन चतुर्वेदी, भाजपा के जिला महामंत्री अविनाश सिंह भोले, केशव गुप्ता, व्यापार मंडल के सोनू जैन ने दुकानदारों को ढांढस बंधाया। 

मंडी प्रांगण में एसडीएम सिरसागंज एकता सिंह, तहसीलदार संतराज सिंह, लेखपाल लल्लू सिंह के साथ पहुंचे। एसडीएम ने लेखपाल से दुकानदारों को हुई हानि का आकलन कर शासन को रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

फड़ विक्रेताओं की तहरीर पर नामजद दर्ज हुई रिपोर्ट 
फड़ विक्रेताओं की ओर से सिरसागेट निवासी विनय कुमार पुत्र सुगर सिंह की तहरीर पर गांधी मंडी निवासी सूरज भारद्वाज पुत्र गुड्डू पंडित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। विनय ने कहा कि शनिवार शाम उसका सूरज से विवाद हुआ था। सूरज ने दुकान में आग लगाने की धमकी दी थी। थाना प्रभारी सिरसागंज गिरीशचंद्र गौतम ने कहा कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांचकर कार्रवाई की जाएगी। 

सीएफओ जशवीर सिंह ने कहा कि सिरसागंज मंडी में शनिवार रात आग लगने की सूचना पर सिरसागंज की फायरब्रिगेड की गाड़ी के साथ शिकोहाबाद की गाड़ी को भी भेजा था। लेकिन उससे पहले ही आग पर दुकानदारों की मदद से काबू पा लिया गया था। दुकानदारों एवं फायर ब्रिगेड की टीम द्वारा अन्य दुकानों का सामान (लकड़ी के छप्पर) हटा देने से करीब 25 दुकानें बच गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed