फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Massive Fire In Car Warehouse In Etah

एटा: राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे कबाड़ के गोदामों में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां बुझाने में जुटी

Wed, 10 Nov 2021 01:51 PM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 10 Nov 2021 01:51 PM IST
सार

आग लगने से आस पास के दुकानदारों में दहशत फैल गई। दमकल की गाड़ियों को सूचना दी गई। जिसके बाद मौके पर कई गाड़ियां पहुंचीं और आग बुझाई।

विज्ञापन
Massive Fire In Car Warehouse In Etah
एटा: गोदाम में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा में राष्ट्रीय राजमार्ग जीटी रोड पर रेलवे पुल के पास बुधवार दोपहर के समय कबाड़ के तीन गोदामों में आग लग गई। बताया गया है कि बॉबी के गोदाम में एलपीजी गैस सिलिंडर का प्रयोग कर गाड़ी कटिंग का काम किया जा रहा था। इस दौरान गैस लीकेज के चलते आग लग गई। जो पास के इदरीश और शाकिर के गोदामों तक फैल गई।
विज्ञापन

तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया
ज्वलनशील कबाड़ के चलते आग ने तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया। वहां भेजी गई दमकल की एक गाड़ी आग बुझाने में नाकाम रही। पानी खत्म होने पर वापस चली गई। कुछ देर बाद दूसरी गाड़ी भेेजी गई। गोदामों में से कांच आदि फटने की आवाजें आ रही हैं। जिससे आसपास के लोगों में डर की स्थिति बनी हुई है। आसपास के अन्य कबाड़ कारोबारी अपनी दुकानें-गोदाम बंद कर चले गए। अभी नुकसान का आंकलन नहीं हो सका है।
विज्ञापन


मथुरा में मुख्यमंत्री: ब्रज रज उत्सव का शुभारंभ करेंगे योगी आदित्यनाथ, कान्हा की नगरी को अधूरे वादे पूरा होने की उम्मीद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed