फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Massive fire destroys 20 bigha wheat crop farmers seek compensation in Etah

एटा में आग का कहर: 20 बीघा गेहूं की फसल जलकर हुई राख, यूं बर्बाद हो गई मेहनत; खेतों की हालत देख रो पड़े किसान

Thu, 16 Apr 2026 01:50 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 16 Apr 2026 01:50 PM IST
सार

एटा के मकसूदपुर गांव में भीषण आग लगने से 20 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई, जिससे आधा दर्जन किसान प्रभावित हुए। राजस्व विभाग नुकसान का आकलन कर रहा है, जबकि किसान प्रशासन से जल्द मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
Massive fire destroys 20 bigha wheat crop farmers seek compensation in Etah
गेहूं की फसल में लगी आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एटा के जलेसर तहसील क्षेत्र के गांव मकसूदपुर में गुरुवार दोपहर अज्ञात कारणों से गेहूं के खेतों में भीषण आग लग गई। चिलचिलाती धूप और हवा के झोंकों के बीच आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। इस अग्निकांड में करीब 20 बीघा गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह राख हो गई। सूचना मिलते ही ग्रामीण और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। 
विज्ञापन
Trending Videos

आधा दर्जन किसान हुए प्रभावित
 इस आपदा ने गांव के आधा दर्जन किसानों की सालभर की मेहनत पर पानी फेर दिया है। पीड़ित किसानों में इलियास अली, नियाज मोहम्मद, प्रवेश, रियाज मोहम्मद, आजम अली और रज्जाक शामिल हैं। किसानों के अनुसार, जलने वाली फसल में 5 बीघा खड़ी गेहूं की फसल थी, जबकि 15 बीघा फसल मशीन से कटकर खेतों में ही पड़ी थी। लाखों रुपये के आर्थिक नुकसान से बेहाल किसानों का रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

साजिश या हादसा, जांच में जुटा विभाग
फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। ग्रामीणों ने बताया कि दोपहर में खेतों से अचानक धुआं उठता देख जब तक लोग वहां पहुंचे, तब तक आग ने कई बीघा को अपनी चपेट में ले लिया था। आशंका जताई जा रही है कि किसी शरारती तत्व द्वारा डाली गई जलती बीड़ी-सिगरेट या चिंगारी ने इस घटना को अंजाम दिया होगा। दमकल कर्मियों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत और ट्यूबवेल की मदद से आग बुझाई, जिससे आसपास के अन्य खेत जलने से बच गए। 
विज्ञापन

मुआवजे की आस में किसान
 घटना की जानकारी मिलने के बाद राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का मुआयना किया। संबंधित लेखपाल द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है ताकि शासन को रिपोर्ट भेजी जा सके। थाना पुलिस का कहना है कि आग के कारणों की जांच जारी है और तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। उधर, प्रभावित किसानों ने जिला प्रशासन से गुहार लगाई है कि उन्हें जल्द से जल्द उचित मुआवजा दिलाया जाए ताकि वे इस आर्थिक संकट से उबर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed