{"_id":"5f8bfc848ebc3e9baa35ba10","slug":"massive-fire-broke-out-with-explosion-three-dies","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: अवैध पटाखा गोदाम में विस्फोट, चार लोगों की मौत, मासूम बच्ची सहित तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: अवैध पटाखा गोदाम में विस्फोट, चार लोगों की मौत, मासूम बच्ची सहित तीन घायल
Mon, 19 Oct 2020 10:13 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 19 Oct 2020 10:13 AM IST
सार
- थाना शाहगंज क्षेत्र के न्यू आजमपाड़ा में हुआ दर्दनाक हादसा
- घनी आबादी में आतिशबाज के घर में बनाए जा रहे थे पटाखे
- गैस लीकेज से पहले सिलिंडर फटा, फिर पटाखों में धमाके हुए
विज्ञापन
आगरा में लगी आग: तेज धमाके के बाद घर से उठता धुआं और राहत बचाव में जुटे लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के शाहगंज क्षेत्र की घनी आबादी वाली बस्ती में रविवार दोपहर 12:40 बजे आतिशबाज के घर में अवैध पटाखा गोदाम में भीषण विस्फोट होने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। पहले लीकेज के कारण रसोई गैस सिलिंडर में विस्फोट हुआ, फिर पटाखे फटे।
विज्ञापन
विस्फोट से छत ढह गई, टिन शेड उड़ गया, तीन लोगों के चीथड़े उड़ गए। धमाका इतनी तेज था कि एक किमी दूर तक आवाज सुनी गई। धमाके से पड़ोसियों के मकानों में दरारें आ गईं, 15 मिनट तक आसमान से चिंगारियां गिरती रहीं। पुलिस ने विस्फोटक अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
न्यू आजमपाड़ा की चार फुट चौड़ी गली में स्थित घर के भूतल पर आतिशबाज चमन मंसूरी और पहली मंजिल पर उसके भाई शेरू मंसूरी का परिवार रहता है। शेरू के कमरे की छत पर टिनशेड में पटाखा गोदाम बना रखा था। पड़ोसियों ने बताया कि सिलिंडर में आग लग जाने पर उसे छत पर ले जाया जा रहा था, तभी वह फट गया। इसके बाद पटाखों में आग गई और कई धमाके हुए।
विज्ञापन
सबमर्सिबल पंप चलाकर बुझाई आग
लोगों ने सबमर्सिबल पंप चलाकर पाइप के जरिए पानी डालकर आग पर काबू पाया। इसके बाद मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला। 20 मिनट बाद पहुंची पुलिस ने तीन बच्चों सहित आठ लोगों को एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भिजवाया।
एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि तीन लोगों ने मौके पर दम तोड़ दिया था, एक की मौत अस्पताल में हुई। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। लोगों ने बताया है कि पहले सिलिंडर फटा, लेकिन यह जांच भी की जा रही है कि कहीं पहले पटाखे तो नहीं फटे।
मृतक
1. शेरू मंसूरी (33) (चमन का भाई)
2. सलाउद्दीन (50) (चाचा)
3. आबिद (14) (बेटा)
4. फरमान (22 ) (कर्मचारी)
घायल
1. आसमां (12) (बेटी)
2. अरशद (4) (भतीजा)
3. पंचा (45) (चाचा)

घरों से सिलिंडर लेकर भागे लोग
धमाके बाद आसपास के लोग घरों से सिलिंडर लेकर भागे। इन्हें एक मैदान में रख दिया गया। लोगों को डर था कि अगर आग उनके घर तक पहुंची तो सिलिंडर फट सकते हैं। लोग चमन के घर से काफी दूर जाकर खड़े हो गए थे लेकिन पुलिस के आने पर मौके पर भीड़ जुट गई।
बारूद और सिलिंडर के टुकड़े मिले
फोरेंसिक टीम को मौके पर सिलिंडर के टुकड़े और बारूद मिला है। मौके पर पटाखे और इन्हें बनाने का सामान मौजूद था। यह घर में कई जगह रखा हुआ था।
लाइसेंस देहात का... फैक्टरी शहर में
चमन मंसूरी के पास मुगल फायर वर्क्स नाम से पटाखे बनाने का लाइसेंस है लेकिन यह देहात में मलपुरा का है। लोगों ने बताया कि दिवाली पर मांग बढ़ जाने पर वह घर में भी पटाखे बनवाना शुरू कर देता था। इस बार भी ऐसा ही हो रहा था। पटाखे बनाने के लिए कारीगर भी रखे थे। इनमें से एक की मौत हो गई।