{"_id":"65237537d008b50cc704e799","slug":"massive-fire-broke-out-in-rajan-jewellers-family-living-above-the-showroom-got-trapped-saved-life-by-jumping-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटा: राजन ज्वेलर्स में लगी भीषण आग, शोरूम के ऊपर रहने वाला परिवार फंसा; कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा: राजन ज्वेलर्स में लगी भीषण आग, शोरूम के ऊपर रहने वाला परिवार फंसा; कूदकर बचाई जान
Mon, 09 Oct 2023 09:06 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 09 Oct 2023 09:06 AM IST
सार
एटा के राजन ज्वेलर्स के शोरूम में रविवार रात आग लग गई। शोरूम के ऊपर ही बने मकान में सराफ कारोबारी का परिवार रहता है। जब शोरूम में आग की लपटें उठीं तो पूरा परिवार सो रहा था। परिवार के 6 सदस्य आग में घिर गए।
विज्ञापन
राजन ज्वेलर्स में लगी भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एटा शहर के घंटाघर स्थित राजन सराफ के शोरूम और मकान में आग लगने से रविवार की रात अफरा तफरी मच गई। तीन मंजिला ज्वेलर्स के शोरूम के ऊपर ही सराफ संजय कुमार का 6 सदस्यों का पूरा परिवार रहता है। आग लगने के दौरान पूरा परिवार सो रहा था। अचानक आग की लपटों में घिरे देखा तो चीख पुकार मच गई।
रिवार के सदस्यों ने आग से घिरे होने के कारण छत से कूदकर जान बचाई। सूचना पर दो दमकल की गाड़ियों व पुलिस विभाग की कई टीम मौके पर पहुंच गईं। बमुश्किल दो घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। रात में ही कोतवाली नगर प्रभारी डॉ. सुधीर कुमार सिंह भी पहुंच गए। आग में कितना नुकसान हुआ है, इसका अभी सही आंकलन किया जा सका है।