फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   massive fire breaks out in Jama Masjid Market of agra

आगरा: जामा मस्जिद मार्केट की सात दुकानों में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर खाक

Sat, 18 May 2019 03:51 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 18 May 2019 03:51 PM IST
विज्ञापन
massive fire breaks out in Jama Masjid Market of agra
दुकानों से उठती आग की लपटें - फोटो : अमर उजाला
आगरा के मंटोला क्षेत्र में शनिवार तड़के जामा मस्जिद मार्केट में भीषण आग लग गई। इसमें सात दुकानों का सामान जलकर खाक हो गया। मौके पर पहुंचीं दमकल की चार गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है। 
विज्ञापन


मंटोला के मदीना तिराहे के समीप जामा मस्जिद मार्केट है। रमजान का पाक महीना चल रहा है। इसलिए इस इलाके में रातभर चहल पहल रहती है। शनिवार तड़के मस्जिद से लोग इबादत करके निकल रहे थे, तभी इन लोगों ने जामा मस्जिद मार्केट की दुकानों से धुंआ निकलते देखा। 
विज्ञापन


जब तक लोग कुछ समझ पाते दुकानों से आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते कई दुकानें आग की चपेट में आ गईं। इससे वहां अफरा तफरी मच गई। लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। इसके बाद आग बुझाने के प्रयास करने लगे, लेकिन आग विकराल होती जा रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पाकर दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक सात दुकानें जलकर खाक हो गई। आग में लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। बताया गया है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed