{"_id":"5eab12be8ebc3e90510715fd","slug":"massive-fire-breaks-out-at-wood-market-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद के काठ बाजार में लगी भीषण आग, फर्नीचर-हार्डवेयर की 30 दुकानें जलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद के काठ बाजार में लगी भीषण आग, फर्नीचर-हार्डवेयर की 30 दुकानें जलीं
Fri, 01 May 2020 11:16 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 01 May 2020 11:16 AM IST
विज्ञापन
काठ बाजार में लगी भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद में थाना उत्तर क्षेत्र के रामलीला चौराहा स्थित शहर के सबसे बड़े काठ बाजार में गुरुवार रात करीब 10 बजे आग लग गई। आग लगने के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है। आग इतनी भीषण थी कि लपटें काफी दूर-दूर तक दिखाई दीं।
आग में करीब 30 फर्नीचर और हार्डवेयर की दुकानें जल गईं। आग बुझाने के लिए दमकल की नौ गाड़ियां पहुंचीं जिन्होंने रात दो बजे आग बुझाई।
शुक्रवार सुबह तहसील की टीम ने आग से हुए नुकसान का सर्वे किया है।
पुलिस के अनुसार आग आंधी-बारिश के दौरान लगी। आग की लपटें काठ बाजार के बाहर स्थित दुकानों तक पहुंच गई और रामलीला चौराहा स्थित काठ बाजार के बाहर दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। इनमें अधिकांश दुकानें हार्डवेयर की और फर्नीचर की हैं।

बारिश के दौरान लगी आग
जैसे ही दुकानदारों को आग लगने की सूचना मिली मौके पर पहुंच गए और दुकानों के ताले तोड़कर सामान बचाने की कोशिश में जुट गए। फायर बिग्रेड की नौ गाड़ियां मौके पर पहुंची जो रात दो बजे आग पर काबू पा सकीं। इस दौरान कई थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंची।