फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Massive Fire Breaks Out at Seed and Pesticide Warehouse in Agra

Agra: बीज-कीटनाशक गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख; एक घंटे में पाया काबू

Mon, 11 May 2026 10:24 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 11 May 2026 10:24 AM IST
सार

आगरा के जीवनी मंडी स्थित बीज और कीटनाशक के गोदाम में शनिवार रात भीषण आग लग गई, जिससे भारी नुकसान हुआ। दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
Massive Fire Breaks Out at Seed and Pesticide Warehouse in Agra
भीषण आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के थाना छत्ता क्षेत्र के जीवनी मंडी स्थित बीज-कीटनाशक के गोदाम में शनिवार रात आग लग गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया। बरौली अहीर निवासी अरुण दीक्षित की न्यू मार्केट जीवनी मंडी में गणेश एग्रो एजेंसी के नाम से बीज, कीटनाशक दवाइयों और खेती में प्रयोग होने वाली स्प्रे मशीनों की दुकान है। दुकान के सामने प्लॉट में उनका गोदाम है, जिसमें कृषि सामग्री का स्टॉक रखा था।
विज्ञापन

शनिवार रात करीब 9:36 बजे पड़ोसी दुकानदार ने गोदाम से धुआं निकलने की फोन से सूचना दी। वह मौके पर पहुंचे और शटर खोला। तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया था। दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। अरुण ने बताया कि आग की चपेट में गोदाम में रखा अधिकांश सामान जल गया। थाना प्रभारी छत्ता ने बताया कि पुलिस और फायरब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed