{"_id":"6a40ac14757b4ca12f0a10f0","slug":"massive-fire-breaks-out-at-pramod-tent-house-warehouse-in-agra-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: टेंट गोदाम में लगी भीषण आग, क्षेत्र में मची अफरातफरी; फायर विभाग और सीओडी की दमकलों ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: टेंट गोदाम में लगी भीषण आग, क्षेत्र में मची अफरातफरी; फायर विभाग और सीओडी की दमकलों ने पाया काबू
Sun, 28 Jun 2026 10:37 AM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 28 Jun 2026 10:37 AM IST
सार
आगरा के थाना सदर क्षेत्र में डिफेंस कॉलोनी स्थित प्रमोद टेंट हाउस के गोदाम में रविवार को आग लग गई। धुआं और लपटों को देख क्षेत्र में अफरातफरी की स्थिति बन गई।
विज्ञापन
टेंट गोदाम में लगी आग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के थाना सदर क्षेत्र में डिफेंस कॉलोनी स्थित प्रमोद टेंट हाउस के गोदाम में रविवार को आग लग गई। धुआं और लपटों को देख क्षेत्र में अफरातफरी की स्थिति बन गई। सीओडी और फायर विभाग की दमकलें माैके पर पहुंच गईं। आग पर काबू पाया। आग में लाखों रुपये का नुकसान बताया गया है।
रविवार सुबह 06:37 बजे फायर ऑफिसर सीओडी धनंजय एस यादव को ड्यूटी पर तैनात डीएससी सुरक्षा जेसीओ का फोन प्राप्त हुआ कि एचपी गेट के निकट स्थित नागरिक भवन प्रमोद टेंट हाउस में भीषण आग लग गई है। सूचना पर तत्काल अपनी टेंडर फायर फाइटिंग टीम को घटनास्थल के लिए रवाना किया। आग अत्यंत भीषण थी।
विज्ञापन
इसके बाद सिविल फायर ब्रिगेड को भी सूचित किया। कुछ समय बाद सिविल फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गई। आग बुझाने के लिए कुल चार लाइनों का उपयोग किया गया। लगभग डेढ़ घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने का कारण सबमर्सिबल में हुए शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन