फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Chemical Factory Fire News: massive fire breaks in chemical factory in sikandra agra

आगरा: दो फैक्टरियों में लगी भीषण आग, आसपास के घर खाली कराए गए, वायुसेना की दमकल भी लगाई

Mon, 07 Sep 2020 06:05 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 07 Sep 2020 06:05 PM IST
सार

वायुसेना की दो समेत 20 दमकलों ने छह घंटे बाद रात नौ बजे तक 90 फीसदी हिस्से में आग बुझा दी। छह घंटे तक हाईवे पर ट्रैफिक रेंगकर चला। फैक्टरी कर्मचारियों का कहना था कि वे रसायनों को आपस में मिला रहे थे, तभी आग लग गई। हालांकि पुलिस का कहना है कि वजह जांच के बाद ही पता चलेगी।  

विज्ञापन
Agra Chemical Factory Fire News: massive fire breaks in chemical factory in sikandra agra
केमिकल फैक्ट्री आगरा में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के सिकंदरा में राष्ट्रीय राजमार्ग-दो (एनएच-2) किनारे स्थित एक ही परिसर में चल रहीं दो फैक्टरियों में सोमवार दोपहर तीन बजे भीषण आग लग गई। एक फैक्टरी केमिकल और दूसरी जूतों के प्लास्टिक के फर्मे बनाने की है। लपटें तेजी से फैलीं तो पुलिस ने पांच सौ मीटर क्षेत्र में घर और दुकानें खाली करा लीं।

विज्ञापन


वायुसेना की दो समेत 20 दमकलों ने छह घंटे बाद रात नौ बजे तक 90 फीसदी हिस्से में आग बुझा दी। छह घंटे तक हाईवे पर ट्रैफिक रेंगकर चला। फैक्टरी कर्मचारियों का कहना था कि वे रसायनों को आपस में मिला रहे थे, तभी आग लग गई। हालांकि पुलिस का कहना है कि वजह जांच के बाद ही पता चलेगी।  
विज्ञापन


केमिकल फैक्टरी आगरा केमिकल के नाम से है। यह दीपक मनचंदा की है। जूते के फर्मे की फैक्टरी टॉप लास्ट नाम से है। यह दीपक के भाई रवि की है। आग पहले केमिकल फैक्टरी में लगी। 10 मिनट के भीतर ही दूसरी फैक्टरी में पहुंच गई। 10 मीटर ऊंची लपटें उठीं जबकि काला धुआं इतनी ऊंचाई तक गया कि दस किमी दूर रामबाग और कीठम से नजर आ रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

Agra Chemical Factory Fire News: massive fire breaks in chemical factory in sikandra agra
मौके पर दमकल की गाड़ी - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि जब आगरा की दमकलों से आग पर काबू नहीं पाया जा सका तो मथुरा रिफाइनरी और वायुसेना की दमकल मंगाई गई। ये शाम पांच बजे पहुंचीं, इन्होंने फोम वाले केमिकल की बौछार की। तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका। आग की वजह जांच के बाद ही पता चलेगी। 

ड्रम फटे और घर-दुकान खाली हो गए 
दोपहर चार बजे पुलिस ने पास की दुर्गा कॉलोनी के लोगों से घर खाली कर दूर चले जाने के लिए कहा लेकिन तब लोग नहीं गए। इसी तरह हाईवे किनारे के दुकानदार भी वहीं जमे रहे लेकिन साढ़े चार बजे फैक्टरी के अंदर केमिकल के ड्रम फटे तो उसकी आवाज से इतनी दहशत फैली कि घर और दुकान पांच मिनट में खाली हो गए।

Agra Chemical Factory Fire News: massive fire breaks in chemical factory in sikandra agra
फैक्टरी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
गाड़ी से निकल वीडियो बनाने लगे, लग गया जाम
फैक्टरी से निकल रही लपटों और धुएं को हाईवे पर चल रहे लोग कैमरे में कैद करने लगे। कई लोग गाड़ी खड़ी छोड़ बाहर आ गए और मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। इस कारण साढ़े चार बजे ट्रैफिक जाम हो गया। पुलिस ने वीडियो बना रहे लोगों को हटाया, तब ट्रैफिक खुल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed