{"_id":"6119f391d21a02756b4a207b","slug":"massive-accident-in-rajasthan-five-death-and-three-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसा: गिरिराज परिक्रमा कर लौट रहे श्रद्धालुओं की अनियंत्रित कार ट्रॉला से टकराई, पांच की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसा: गिरिराज परिक्रमा कर लौट रहे श्रद्धालुओं की अनियंत्रित कार ट्रॉला से टकराई, पांच की मौत
Mon, 16 Aug 2021 10:41 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 16 Aug 2021 10:41 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के नगर कठूमर के पास बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में महिला और बच्चे समेत पांच की मौत हो गई। वहीं तीन लोग घायल हुए हैं। बताया गया है कि कार अनियंत्रित होकर ट्रॉला से टकरा गई। कार सवार मथुरा के गिरिराजजी की परिक्रमा लगाकर लौट रहे थे।
विज्ञापन
गोवर्धन में परिक्रमा के लिए आया था परिवार
राजस्थान के मालाखेड़ा के एक गांव के रहने वाले एक ही परिवार के आठ लोग गोवर्धन की परिक्रमा लगाने गए थे। परिवार के लोग रविवार को कार से वापस गांव लौट रहे थे। बताया गया है कि नगर से कठूमर आते समय उनकी गाड़ी एक ट्रॉला से टकरा गई। कार के ड्राइवर को अचानक झपकी आ गई जिससे उसका नियंत्रण खो गया और कार ट्रॉला में आमने से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि आसपास क्षेत्र में धमाके की आवाज सुनाई दी। तेज धमाके की आवाज सुनकर लोग सड़क की ओर दौड़ पड़े। इस घटना में एक बच्चा और महिला सहित पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हैं। सभी घायलों का सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
इनकी हुई सड़क हादसे में मृत्यु
इस हादसे में मालाखेड़ा के जमालपुर निवासी वीरेंद्र सिंह पुत्र प्रहलाद राजपूत (26) उनकी बहन पूनम पत्नी सुरेंद्र सिंह (28) बहनाई सुरेंद्र पुत्र विशाल सिंह निवासी भागेसर सीकरी, नीमकाथाना सीकर सहित वीरेंद्र के चचेरे भाई अंकित पुत्र ओमकार (10) शिवानी पुत्री ओमकार सिंह राजपूत (18) की मौत हो गई। दुर्घटना में वीरेंद्र का (10) वर्षीय भांजा पूरव पुत्र सुरेंद्र और वीरेंद्र की पत्नी जूली चौहान सहित भाई की पत्नी रश्मि घायल हो गए हैं। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रॉला को कब्जे में कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष कठूमर कमल सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं की कार ट्रॉला से टकराने पर हादसा हुआ है। पांच लोगों की मौत हुई है, तीन लोग घायल हैं, जिनका उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन