{"_id":"605f0cb1e3376c6780154fc2","slug":"massive-accident-at-agra-mathura-highway-three-died","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में सड़क हादसा: बेकाबू कार ने ली ढाबे पर खड़े दो श्रद्धालुओं की जान, कार सवार की भी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में सड़क हादसा: बेकाबू कार ने ली ढाबे पर खड़े दो श्रद्धालुओं की जान, कार सवार की भी मौत
Sun, 28 Mar 2021 12:07 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 28 Mar 2021 12:07 AM IST
सार
- मथुरा हाईवे पर रुनकता में हुआ हादसा, पांच लोग घायल, कानपुर, कौशांबी और फतेहपुर के रहने वाले हैं मृतक
- ढाबे के किनारे खड़े श्रद्धालुओं को रौंदने के बाद टवेरा से टकराई, फिर पेड़ से टकराकर पलट गई कार
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के रुनकता क्षेत्र में हाईवे पर शनिवार की सुबह चालक को झपकी आने के कारण बेकाबू हुई कार ढाबे के सामने खड़े श्रद्धालुओं को रौंदते हुए टवेरा कार से टकरा गई। इसके बाद कार सड़क किनारे पेड़ से टकराई और पलट गई।
हादसे में कार सवार अक्षय निवासी कानपुर और ढाबे पर खड़े अशोक निवासी कौशांबी और अमन निवासी फतेहपुर की मौत हो गई। जबकि कार सवार चार लोग, टवेरा सवार एक व्यक्ति घायल हो गया। कार में चालक के अलावा चार दोस्त सवार थे जो कानपुर से वृंदावन जा रहे थे।
कानपुर के घाटमपुर स्थित उमरी निवासी स्विफ्ट कार चालक शानू आमोर निवासी अनिल सिंह और उनके दोस्त रवि, गगन सिंह और अक्षय द्विवेदी को लेकर शुक्रवार रात को कानपुर से वृंदावन के लिए चला था।

झपकी आने पर हुआ हादसा
सिकंदरा थाना पुलिस के मुताबिक, शनिवार की सुबह तकरीबन साढ़े छह बजे रुनकता स्थित फौजी ढाबा के सामने चालक शानू को झपकी आ गई। कार बेकाबू होकर ढाबे के सामने खड़े लोगों को टक्कर मारते हुए वहां खड़ी टवेरा गाड़ी से टकराई फिर सड़क किनारे पेड़ से टकराकर पलट गई।
कार की टक्कर से ढाबे पर चाय पीने के लिए खड़े कौशांबी के थाना बड़ा स्थित देवीगंज निवासी 63 वर्षीय अशोक कुमार और फतेहपुर के थाना खागा स्थित पुरैन निवासी 28 वर्षीय अमन की मौत हो गई। वहीं कार सवार पांचों लोग घायल हो गए।
हादसे में कानपुर के इंद्रा नगर के रहने वाले संदीप पाल भी घायल हो गए। वह टवेरा से मथुरा जा रहे थे। सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां जहां कार सवार 18 वर्षीय अक्षय द्विवेदी की मौत हो गई। हादसे में घायल अनिल सिंह, रवि, शानू, गगन और संदीप पाल का इलाज चल रहा है।

जय गुरुदेव आश्रम जा रहे थे लोग
हादसे में मरने वाले अमन और अशोक मथुरा स्थित जय गुरुदेव आश्रम में दर्शन करने जा रहे थे। उनके साथ परिवार के लोगों के साथ ही कौशांबी और फतेहपुर के तकरीबन 55 लोग बस से आए थे।
सुबह चालक ने ढाबे पर बस को रोका था। बस से उतरकर बड़ी संख्या में लोग चाय पी रहे थे। तभी हादसा हो गया। काफी संख्या में लोग ढाबे के अंदर भी बैठे हुए थे। अमन और अशोक ढाबे के बाहर खड़े थे, जिससे वह चपेट में आ गए।