{"_id":"699e95a46d9e4ff1c6099f90","slug":"mass-cheating-suspected-in-up-board-economics-exam-debar-recommendation-for-shankar-devi-inter-college-2026-02-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Board Exam 2026: इंटर अर्थशास्त्र परीक्षा में सामूहिक नकल की आशंका, शंकर देवी इंटर कॉलेज का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Board Exam 2026: इंटर अर्थशास्त्र परीक्षा में सामूहिक नकल की आशंका, शंकर देवी इंटर कॉलेज का मामला
Wed, 25 Feb 2026 11:54 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 25 Feb 2026 11:54 AM IST
सार
इंटर अर्थशास्त्र की परीक्षा में उत्तरपुस्तिकाओं के एक जैसे जवाब मिलने पर शंकर देवी इंटर कॉलेज, करभना को डिबार करने की संस्तुति की गई। निरीक्षण के दौरान लापरवाही मिलने पर केंद्र व्यवस्थापक समेत संबंधित शिक्षकों को हटाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
जेडी डाॅ. मुकेश अग्रवाल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी बोर्ड इंटर अर्थशास्त्र की परीक्षा में मंगलवार को सामूहिक नकल की आंशका पर मंडलीय पर्यवेक्षक और मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक ने सदर तहसील के शंकर देवी इंटर कॉलेज करभना, ताजगंज को डिबार करने की संस्तुति की है। यहां दूसरी पाली में अर्थशास्त्र की परीक्षा के दौरान दो कक्षों में परीक्षार्थियों के प्रश्नों के उत्तर एक क्रम में मिले हैं। इसके साथ ही कक्ष निरीक्षकों के रूप में ड्यूटी दे रहे शिक्षकों के पास भी स्नातक और परास्नातक स्तर पर अर्थशास्त्र विषयों के रूप में मिलने पर केंद्र व्यवस्थापक को भी तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश जिला विद्यालय निरीक्षक को दिए गए हैं।
विज्ञापन
मंगलवार को दूसरी पाली में इंटर अर्थशास्त्र की परीक्षा के दौरान जेडी डाॅ. मुकेश अग्रवाल और मंडलीय पर्यवेक्षक जीवेंद्र सिंह एरी शंकर देवी इंटर काॅलेज, करबना औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे। इस दाैरान कक्ष संख्या 5 और 6 की उत्तर पुस्तिकाओं का मिलान किया गया तो लगभग सभी परीक्षार्थियों के उत्तर मिलते-जुलते उत्तर पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस दौरान पूछताछ में पता चला कि संबंधित कक्षों में ड्यूटी दे रहे शिक्षक नीरज कुमार, भूपेंद्र कुमार, रजिया तथा रामप्रकाश (कक्ष निरीक्षक) के पास इंटर से लेकर परास्नातक तक उनके विषयों में अर्थशास्त्र सम्मिलित रहा है। इस पर चारों को तत्काल परीक्षा कक्ष से बाहर करने और केंद्र से हटाने के निर्देश दिए गए। दोनों कक्षों में 90 छात्र परीक्षा दे रहे थे।
उन्होंने बताया कि इसमें केंद्र व्यवस्थापक,अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट की घोर लापरवाही भी दिखी। उन्होंने डीआईओएस चंद्र्रशेखर को केंद्र व्यवस्थापक एवं अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक को तत्काल बदलने के निर्देश दिए। साथ ही परीक्षा केंद्र को डिबार करने की संस्तुति की गई है।
इंटर में 394, हाईस्कूल में 6 ने छोड़ी परीक्षा
इंटर अर्थशास्त्र में मंगलवार को कुल 7402 परीक्षार्थियों में से 7008 ही माैजूद रहे। इनमें से 394 अनुपस्थित रहे, जबकि हाईस्कूल कृषि में कुल 424 में से 6 अनुपस्थित रहे।
इंटर अर्थशास्त्र में मंगलवार को कुल 7402 परीक्षार्थियों में से 7008 ही माैजूद रहे। इनमें से 394 अनुपस्थित रहे, जबकि हाईस्कूल कृषि में कुल 424 में से 6 अनुपस्थित रहे।