{"_id":"67b1d869ff755716a50135f1","slug":"mason-dies-under-suspicious-circumstances-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-132110-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: राजमिस्त्री की संदिग्ध परिस्थिति में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: राजमिस्त्री की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
Sun, 16 Feb 2025 05:52 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 16 Feb 2025 05:52 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
राजमिस्त्री की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
- घर में पड़ा मिला शव, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला धतू में रविवार की सुबह एक राजमिस्त्री की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। शव घर में पड़ा मिला। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने मौत का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया।
गांव धतू (अंगौथा) के रहने वाले सतीश जाटव (50) राजमिस्त्री का काम करते थे। रविवार की सुबह परिजन ने उन्हें मृत अवस्था में पड़ा देखा तो चीख निकल गई। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और परिजन व आसपास के लोगों से जानकारी ली। लोगों ने बताया कि मृतक की पत्नी की कई वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी है। वह दैनिक मजदूरी कर जीवन यापन कर रहे थे। मौत की वजह को लेकर पुलिस को कोई जानकारी नहीं मिल सकी। मौत का सही कारण जानने के लिए पुलिस ने राज मिस्त्री के शव का पोस्टमार्टम कराया।