फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Masked men robbed 60 thousand cash at toll plaza in mathura

मथुरा में टोल प्लाजा पर तोड़फोड़: कर्मचारियों से मारपीट कर 60 हजार कैश लूट ले गए नकाबपोश

Thu, 19 Aug 2021 10:08 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 19 Aug 2021 10:08 PM IST
सार

टोल प्लाजा पर हुई तोड़फोड़ की घटना में योगेश नाम के पहलवान का नाम सामने आ रहा है। बताया गया है कि योगेश का रात को टोल प्लाजा के कर्मचारियों से झगड़ा हुआ था। 

विज्ञापन
Masked men robbed 60 thousand cash at toll plaza in mathura
नकाबपोशों ने जमकर की तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा जिले में आगरा-दिल्ली राजमार्ग पर गुरुवार को महुअन टोल प्लाजा पर करीब दो दर्जन नकाबपोश लोगों ने जमकर तोड़फोड़ की। कर्मचारियों को पीटा। आरोप है कि बदमाश टोल प्लाजा के केबिन में रखे 60 हजार रुपये भी लूटकर ले गए। तोड़फोड़ की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। टोल प्लाजा मैनेजर ने लुटेरों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


टोल प्लाजा प्रबंधक विक्रम सिंह के अनुसार आगरा-दिल्ली राजमार्ग पर स्थित महुअन टोल प्लाजा पर गुरुवार दोपहर बाद नकाबपोश लोगों ने टोल प्लाजा पर जमकर तांडव किया। उन्होंने टोल कर्मचारियों के साथ की मारपीट और तोड़फोड़ करने के बाद वहां से कैश लूटकर मौके से फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से बदमाशों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। साथ ही हर मामले के हर पहलू की पड़ताल कर रही है। 
विज्ञापन


सामने आ रहा एक पहलवान का नाम 
बताया जा रहा है कि योगेश नाम का पहलवान बुधवार की रात को टोल प्लाजा से होकर गया था। उसकी टोल प्लाजा के कर्मचारियों के साथ कहासुनी हो गई थी। देर रात मामला रफा-दफा हो गया और वह चला गया लेकिन गुरुवार की सुबह योगेश पहलवान अपने साथियों के साथ टोल प्लाजा पर पहुंचा। इन लोगों ने वहां पहुंचते ही मारपीट और तोड़फोड़ शुरू कर दी। आरोप है कि यही लोग कर्मचारियों से कैश लूटकर ले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टोल प्लाजा के प्रबंधक विक्रम सिंह ने बताया कि गुरुवार को सुबह कुछ पहलवान आदि जो कि बलराई के रहने वाले हैं। टोल पर आए और कर्मचारियों के साथ मारपीट और तोड़फोड़ की। आरोपियों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। उन्होंने इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की। एसपी सिटी एमपी सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed