'वैक्सीन आने तक मास्क ही कोरोना संक्रमण से बचने का इलाज, बरतें विशेष सावधानी'
- अमर उजाला और डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के सामुदायिक रेडियो के सामाजिक सरोकार कार्यक्रम के तहत ‘कोरोना के बढ़ते संक्रमण’ पर विशेषज्ञों ने की परिचर्चा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमर उजाला और डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के सामुदायिक रेडियो 90.4 'आगरा की आवाज' के साप्ताहिक कार्यक्रम ‘सामाजिक सरोकार’ के तहत रविवार को ‘कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण’ पर विशेषज्ञों ने परिचर्चा की। लोगों को सलाह दी कि जब तक वैक्सीन नहीं आती, मास्क ही कोरोना से बचाव का सर्वोत्तम इलाज है।
वाह्य रोग विशेषज्ञ डॉ. चंदन कुमार ने कहा कि हर उम्र के लोगों को कोरोना से बचने के लिए मास्क लगाने के साथ सामाजिक दूरी सहित अन्य दिशा-निर्देशों का पालन करना चाहिए। युवाओं की लापरवाही की वजह से घर के बाकी सदस्य मुश्किल में पड़ सकते हैं।
कोरोना के लक्षण दिखने पर सबसे पहले खुद को आइसोलेट कर लेना चाहिए। खांसी, सर्दी, बुखार, गले में खरास, सांस लेने में तकलीफ होने या इनमें से कोई भी शिकायत होने पर चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए। एक छोटा सा मास्क भी किसी वैक्सीन से कम नहीं है। प्रोग्राम एग्जक्यूटिव पूजा सक्सेना ने परिचर्चा का संचालन किया।
'मास्क और बीमारियों से भी बचाता है'
विश्वविद्यालय के फार्मेसी विभाग के प्रोफेसर बृजेश तिवारी ने कहा कि जब तक दवाई नहीं, तब ढिलाई नहीं बरतनी चाहिए। त्योहार पर बाजारों में भीड़ बढ़ने से कोरोना के मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। हमें मास्क पहनने के साथ सामाजिक दूरी का पालन करना है। मास्क कोरोना से ही नहीं अन्य कई बीमारियों से भी बचाता है। दवा आने तक हमें सुरक्षित रहना है। प्रदूषण से संक्रमण का खतरा और बढ़ गया है।
'लक्षण दिखने पर पहले खुद को आइसोलेट करें'
कोरोना संक्रमण से ठीक हुए विश्वविद्यालय के कंप्यूटर विभागाध्यक्ष प्रो. अनिल गुप्ता ने कहा कि कोरोना के बारे में समाज में अभी और जागरूकता लाने की जरूरत है। लक्षण दिखने पर तत्काल चिकित्सक से परामर्श करना चाहिए। खुद इलाज न करें। शुरुआती लक्षण को हल्का लेने से मुश्किल बढ़ जाती है। लक्षण दिखने पर ही खुद को आइसोलेट कर लें।
'रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने पर जोर दें'
सामुदायिक रेडियो की निदेशक व गृह विज्ञान संस्थान के फूड एंड न्यूट्रीशन विभागाध्यक्ष डॉ. अर्चना सिंह ने कहा कि संक्रमण की वजह से मृत्यु दर बढ़ रही है। त्योहारी मौसम में लोगों ने शासन के दिशा-निर्देशों का पालन नहीं किया। इससे संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। मौसम जनित बीमारियां भी लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम रही हैं। ऐसे में कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। लोगों को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए। गरम पानी पीना चाहिए।