फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Martyred policemen remembered on Police Memorial Day

Agra News: पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को किया याद

Sat, 21 Oct 2023 11:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 21 Oct 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
Martyred policemen remembered on Police Memorial Day
पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को किया याद
विज्ञापन

एसपी व अन्य कर्मियों ने स्मारक पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। शनिवार को पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर एसपी ने कर्तव्य पथ पर प्राणों की आहुति देने वाले शहीद कर्मियों को याद किया गया। अधीनस्थों से जाबांज कर्मियों से प्रेरणा लिए जाने की बात कही। सभी ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

शहीद स्मृति दिवस पर शनिवार को पुलिस लाइन में एसपी विनोद कुमार ने अधीनस्थों को कर्तव्यनिष्ठा का संकल्प दिलाया। स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को याद किया। एसपी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश पुलिस व अन्य राज्यों के पुलिस जवानों के त्याग, बलिदान को हम कभी नहीं भूल सकते। बताया कि पुलिस स्मृति दिवस केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के उन 10 वीर जवानों की याद में मनाया जाता है। जिन्होंने 21 अक्तूबर 1959 को भारत के उत्तरी सीमा लद्दाख में चीनी सैनिकों के हमले को निष्प्रभावी करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी थी। कहा कि हमें कभी नहीं भूलना चाहिए की वर्दी के साथ जन सुरक्षा की जिम्मेदारी भी हमारे कंधों पर होती है। एक पुलिसकर्मी अपने परिवार से अधिक अपने कर्तव्य के साथ जीता है। इस मौके पर एएसपी राजेश कुमार, आरआई ब्रजपाल सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed