{"_id":"5b21ffe54f1c1b8c278b5959","slug":"martyr-bsf-sub-inspector-rajneesh-kumar-s-funeral-in-etah","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" शहीद रजनीश कुमार को नम आंखों से दी अंतिम विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद रजनीश कुमार को नम आंखों से दी अंतिम विदाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Updated Thu, 14 Jun 2018 02:03 PM IST
विज्ञापन
जैथरा का लाल जम्मू कश्मीर में शहीद
- फोटो : अमर उजाला
एटा जिले के गांव सदियांपुर में वीर सपूत शहीद रजनीश कुमार को अंतिम विदाई नम आंखों से दी गई। ढाई साल के मासूम बेटे ने अपने शहीद पिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान हर किसी की आंखों से आंसुओं की धारा बहती दिखी।
थाना जैथरा क्षेत्र के गांव सदियांपुर निवासी 28 वर्षीय रजनीश कुमार उर्फ टीटू पुत्र राजवीर सिंह बीएसएफ में सब इंस्पेक्टर पद पर तैनात थे। उनकी वर्तमान में छमपाल पोस्ट रामगढ़ कश्मीर में पोस्टिंग थी।
मंगलवार देर रात को सब इंस्पेक्टर रजनीश कुमार अपने अधिकारी और साथियों के साथ सांबा सेक्टर में चमलिया की दरगाह पर तैनात थे। उसी समय पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी कर दी गई। इसमें रजनीश शहीद हो गए थे।

Trending Videos
शहीद रजनीश कुमार का हुआ अंतिम संस्कार
- फोटो : अमर उजाला
गुरुवार सुबह को तिरंगे में लिपटा शहीद रजनीश कुमार का पार्थिव शरीर जैसे ही पैतृक गांव सदियांपुर पहुंचा, लोग फफक पड़े। शहीद की पत्नी और मां रोते रोते बेहोश हो गईं। परिजनों ने उन्हें संभाला।
शहीद की अंतिम यात्रा में पूरा प्रशासनिक अमला, जिले के प्रभारी मंत्री अतुल गर्ग समेत राजनीतिक दलों के नेता और आसपास के हजारों ग्रामीण शामिल हुए। हर किसी की आंखें नम थी।
बीएसएफ की गारद ने रजनीश को सैनिक सम्मान के साथ सलामी देकर विदा किया। इसके बाद दो साल के मासूम बेटे सक्षम ने शहीद पिता को मुखाग्नि दी। यह देखकर सबकी आंखें भर आईं।