{"_id":"5da575ad8ebc3e01602609a1","slug":"married-women-found-dies-in-suspicious-condition-brother-allegation-of-murder","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"करवा चौथ से पहले 'सुहाग' ने ही छीन ली जिंदगी, विवाहिता की हत्या कर शव लटकाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
करवा चौथ से पहले 'सुहाग' ने ही छीन ली जिंदगी, विवाहिता की हत्या कर शव लटकाया
Wed, 16 Oct 2019 12:21 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 16 Oct 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
मिथलेश (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में करवाचौथ से पहले कस्बा सिरसागंज में विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी। आरोप है कि आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया। मृतका के भाई की तहरीर पर थाना पुलिस ने पति सहित पांच के खिलाफ दहेज की खातिर हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
थाना सिरसागंज क्षेत्र के आनंदनगर निवासी मिथिलेश देवी (22) पत्नी राहुल का शव मंगलवार को सुबह फांसी के फंदे से लटका मिला। महिला की मौत की जानकारी होते ही मैनपुरी जिले के खेड़ा मानसिंह निवासी मिथिलेश का भाई ऋषिनाथ वहां पहुंच गया। मायका पक्ष के लोगों को देखकर ससुराल पक्ष के लोग मौके से भाग गए।
मृतका के भाई ने थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी। घटना की सूचना पर एसएचओ सिरसागंज सुनील कुमार तोमर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटना स्थल की जांच पड़ताल करने के साथ शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: स्कूल चेयरमैन के बेटे सहित पांच ने किया छात्रा से दुष्कर्म, पुलिस ने छेड़छाड़ की लिखी रिपोर्ट

Trending Videos
मृतका के परिजनों ने लगाया यह आरोप
मृतका के भाई ऋषिनाथ का कहना है कि बहन की शादी दो वर्ष पूर्व सिरसागंज के आनंदनगर निवासी राहुल पुत्र जिलेदार के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही मिथलेश के ससुरालीजन दहेज को लेकर मारपीट व परेशान करते थे।
राहुल की मां मायादेवी ने कई बार झगड़ा किया। मारपीट के चलते बहन को अपने घर बुलाकर ले गया था। पंचायत के बाद ससुराल भेजा था। भाई की तहरीर पर मृतका के पति राहुल,जेठ सतेंद्र कुमार, जेठानी नीलम, ससुर जिलेदार, सास मायादेवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।