फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   five youth sexually harassed school girl in agra

स्कूल चेयरमैन के बेटे सहित पांच ने किया छात्रा से दुष्कर्म, पुलिस ने छेड़छाड़ की लिखी रिपोर्ट

Tue, 15 Oct 2019 12:13 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 15 Oct 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
five youth sexually harassed school girl in agra
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics

आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र में 11वीं की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्रा ने स्कूल के चेयरमैन के बेटे सहित पांच युवकों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता के पिता का आरोप है कि पुलिस ने छेड़छाड़ में ही मुकदमा दर्ज किया है। उन्होंने सोमवार को इस मामले में एसएसपी ऑफिस में प्रार्थना पत्र दिया।

विज्ञापन


मामले के अनुसार, 17 वर्षीय छात्रा घर के पास ही एक स्कूल में पढ़ती है। उसके पिता आगरा से बाहर नौकरी करते हैं। पिता ने बताया कि दो महीने पहले स्कूल में पढ़ने वाले गांव के युवक ने बेटी से जान पहचान कर ली। इसके बाद फोन करने लगा। बेटी ने मना किया, लेकिन माना नहीं। 
विज्ञापन


आरोपी ने दोस्तों में बांटा फोटो
बाद में स्कूल के चेयरमैन के बेटे के साथ मिल गया। दोनों ने एक दिन नशीला पदार्थ खिला बेहोश कर छात्रा से दुष्कर्म किया। इस दौरान मोबाइल से फोटो खींच लिए। गांव के युवक ने फोटो अपने दोस्तों को बांट दिए। मोबाइल पर भी भेज दिए। वो छात्रा को ब्लैकमेल करने लगे। उन्होंने भी दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा ने एक महीने पहले अपने पिता को बताया। इस पर पिता ने थाना जगदीशपुरा में पांच आरोपियों के खिलाफ शिकायत की। आरोप है कि पुलिस ने छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट और जान से मारने की धमकी की धारा में ही मुकदमा दर्ज किया। किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया। 

कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे
थाना जगदीशपुरा के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले में दुष्कर्म का आरोप लगाया जा रहा है। पीड़िता को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। बयान के बाद दुष्कर्म की धारा की वृद्धि की जाएगी।

दहशत में है पीड़िता
घटना से पीड़ित छात्रा दहशत में है। उसने पढ़ाई भी छोड़ दी है। घर से बाहर पिता के साथ रह रही है। पीड़िता के पिता का आरोप है कि आरोपियों ने बेटी को बदनाम कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed