फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   married women accused of harassment

Agra News: विवाहिताओं ने लगाया प्रताड़ित करने का आरोप

Thu, 20 Jul 2023 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 20 Jul 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
married women accused of harassment
मैनपुरी।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली दो महिलाओं की ओर से ससुरालीजन पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मोहल्ला सरावज्ञान निवासी कौशल दुबे ने कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि पुत्री अर्पणा दुबे की शादी सात मई 2015 को सनीकांत त्रिवेदी निवासी गांव रुलापुर थाना अमृतपुर फर्रुखाबाद के साथ की है। शादी के कुछ समय बाद ही एक कार की मांग को लेकर ससुरालीजन पुत्री को प्रताडि़त करने लगे। दो जून 2023 को ससुरालीजन ने बच्चों के साथ पुत्री को घर से निकाल दिया। पुलिस ने शिकायत पर पति सनी, ससुर सतीश चंद्र, सास मुन्नी देवी, देवर ऋषिकांत, ननद चना पांडेय के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

मोहल्ला गोवर्धन निवासी कुसम ने कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि उसकी शादी 12 जून 2023 को ऋषिपाल यादव निवासी गांव भागपुर थाना दन्नाहार के साथ हुई है। शादी के कुछ दिन बाद ही कार की मांग को लेकर उसे प्रताडि़त किया जाने लगा। 17 जुलाई को उसे जान से मारने की कोशिश भी की गई। सूचना पर परिजन के आने के बाद जान बच सकी। पुलिस ने पति ऋषि यादव, बलराम सिंह और कुशल पाल के खिलाफ दहेज प्रताडऩा, जान से मारने की कोशिश सहित अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed