फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Married woman thrown out of house for dowry, case registered

Agra News: दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाला, मुकदमा दर्ज

Mon, 29 Jul 2024 03:48 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 29 Jul 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
Married woman thrown out of house for dowry, case registered
सहावर। दहेज के लिए ससुरालियों ने विवाहिता को घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के गांव ललूपुरा निवासी विपन कुमारी ने बताया कि उसकी शादी डेढ़ साल पहले अमांपुर क्षेत्र के गांव नगला ताली निवासी सुरेंद्र से हुई थी। पिता ने हैसियत से ज्यादा दान दहेज दिया। इसके बाद भी पति व ससुरालीजन बाइक, अंगूठी व चैन अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। उसका उत्पीड़न करने लगे। दो दिन तक घर में बंद करके भूखा रखा और मारपीट की। 25 जुलाई को खेत पर काम करने की बोलकर ले गए। भूख लगने पर वह घर गई। तो ससुरालियों ने घर में ताला लगा दिया और घर से निकाल दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति सुरेंद्र, सास बिमला देवी, ननद, सुमन, पवन, रीता, प्रीति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed