फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Married Woman Shot Dead In Mathura Manas Nagar Colony Crime News

मथुरा: विवाहिता की गोली मारकर हत्या, अस्पताल में शव को छोड़कर ससुरालीजन हुए फरार

Fri, 14 Jan 2022 01:48 PM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 14 Jan 2022 01:48 PM IST
सार

मथुरा में महोली रोड की मानस नगर कॉलोनी में महिला चंचल (32) पत्नी दिनेश की गुरुवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि ससुरालीजन शव को सरकारी अस्पताल में लावारिस हालत में छोड़कर फरार हो गए।

विज्ञापन
Married Woman Shot Dead In Mathura Manas Nagar Colony Crime News
मथुरा: महिला का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा की मानस नगर कॉलोनी में शुक्रवार को विवाहिता की गोली मारकर हत्या कर शव को वृंदावन के जिला अस्पताल में छोड़कर ससुरालीजन भाग गए। हत्या से पूर्व विवाहिता के सिर और शरीर पर भारी वस्तु से वार किए गए। ससुरालीजनों ने घर में फैले खून को साफ भी कर डाला। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने महत्वपूर्ण तथ्यों के साथ हथियार भी बरामद किए हैं। मृतका के पिता की तहरीर पर कोतवाली में पति समेत चार के खिलाफ दहेज की मांग पूरी न करने पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली की मानस नगर कॉलोनी निवासी चंचल (31) पति दिनेश और बच्चों के संग ससुराल में अनबन के कारण वृंदावन के आश्रम विहार में पिछले छह माह से रह रही थी। बताया जाता है कि चंचल की सास, शीतल ने बृहस्पतिवार को फोन करके उसे बुलवा लिया। देर रात को विवाहिता की गोली मारकर हत्या करने के बाद उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले गए। 
विज्ञापन

वहां मौत होने पर सुरालीजन भाग गए। लावारिस हालत में शव की सूचना पर पहुंची पुलिस ने वृंदावन में आश्रम विहार पहुंची। यहां पुलिस पहुंचने के बाद ही पड़ोसियों ने चंचल के पिता राजन सिंह निवासी सुबरारी, शमशाबाद (आगरा) को मामले की जानकारी दी। मायके वाले आ गए तो जिला अस्पताल में शव देखकर दंग रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दहेज हत्या का आरोप 
पिता का आरोप है कि दहेज की लगातार मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने उनकी बेटी की हत्या कर दी है। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि गोली मारकर विवाहिता की हत्या की गई है। करीब 12 साल पहले शादी हुई थी। दहेज को लेकर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

फर्श से उठाए खून के नमूने, तीन तमंचे-कारतूस बरामद
मानस नगर कॉलोनी में बंद मकान का ताला तोड़कर घुसी पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने अंदर जाकर देखा तो फर्श पर हल्का-हल्का खून दिखाई दे रहा था। यह भी पता चल रहा था कि उसे साफ करने की कोशिश की गई है। पुलिस ने महत्वपूर्ण तथ्य जुटाने के संग अलमारी की तलाशी ली तो एक थैले में तीन तमंचे और कारतूस भी मिले। 

पुलिस ने सभी तथ्य जुटाने के साथ ही मकान को बंद कराकर पुलिस की निगरानी में छोड़ दिया है। सीओ सिटी अभिषेक तिवारी ने बताया कि पुलिस आरोपी पति दिनेश, ससुर प्रताप सिंह, सास शीतल और ननद लवली की तलाश में दबिश दे रही है। जल्द ही सभी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed