फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Married woman sacrificed for dowry: Six months after marriage committed suicide

दहेज की बलि चढ़ी विवाहिता: शादी के छह महीने बाद मायके में दी जान, घरवालों ने लगाया ये आरोप

Fri, 21 Jun 2024 05:20 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 21 Jun 2024 05:20 PM IST
सार

शादी के छह महीने बाद विवाहिता ने फंदे पर लटक कर अपनी जान दे दी। वो पिछले दो महीने से मायके में रह रही थी। मायके वालों ने बताया कि दहेज उत्पीड़न से तंग आकर उसने ससुराल छोड़ दिया था। 
 

विज्ञापन
Married woman sacrificed for dowry: Six months after marriage committed suicide
विवाहिता की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के थाना अवागढ़ के कस्बा वसुंधरा में एक नवविवाहिता ने फंदा लगाकर जान दे दी। महिला दो महीने से मायके में ही रह रही थी। मृतका के पिता ने बेटी के पति व अन्य ससुराल वालों पर दहेज मांगने व मानसिक रूप से उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


मूल रूप से नगला मांधाती थाना एका जिला फिरोजाबाद निवासी सुनील कुमार पिछले लगभग 20 वर्षों से वसुंधरा में रह रहे हैं। सुनील ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी शिवानी (22) का विवाह 4 दिसंबर 2023 को बड़े ही धूमधाम के साथ गांव खेड़ा निवासी पंकज के साथ किया था। उस समय अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान-दहेज भी दिया। कुछ समय बाद ही पंकज व अन्य ससुरालीजन बेटी को परेशान करने लगे। अतिरिक्त दहेज में कार की मांग करते हुए बेटी का मानसिक रूप से उत्पीड़न करते थे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उत्पीड़न से तंग आकर दो महीने पहले बेटी घर आ गई और यहीं रह रही थी। 19 जून को शिवानी की मौसी अनीता निवासी रतिभानपुर के यहां भागवत का भंडारा था। हम लोग भी गए थे और शिवानी का पति पंकज भी आया था। वहां पंकज की शिवानी के साथ कहासुनी हो गई। जिसके बाद उसने शिवानी को गालियां देते हुए पीट दिया। हम लोगों ने बीच-बचाव करते हुए दोनों को समझा दिया। बृहस्पतिवार को शिवानी वापस घर लौट आई और शुक्रवार की सुबह लगभग 9 बजे कमरे में जाकर रस्सी के फंदे पर लटक गई। हम लोगों ने देखा तो फंदे से उतारकर मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवानी के मामा बंटू यादव ने बताया कि ससुरालजनों के उत्पीड़न से परेशान होकर भांजी ने आत्महत्या की है। थाना प्रभारी जयेंद्र प्रसाद मौर्य ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed