{"_id":"65fc2a6bb2fab6c9690ea114","slug":"married-woman-murdered-for-dowry-dead-body-found-hanging-police-engaged-in-investigation-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad: दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, फंदे पर लटकी मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad: दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, फंदे पर लटकी मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस
Fri, 22 Mar 2024 12:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 22 Mar 2024 12:02 AM IST
सार
ससुराल वालों ने दहेज के लिए विवाहिता की फंदा लगाकर जान ले ली। मायका पक्ष की शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
मृतका का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फिरोजाबाद के थाना नारखी क्षेत्र में शादी के तीन साल तक संतान न होने और अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने मिलकर विवाहिता की हत्या कर उसे फंदे से लटका दिया। जानकारी पर पहुंचे मायका पक्ष के लोगों ने हंगामा काटा तो पुलिस भी आ गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पिता की तहरीर पर छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।
थाना खैरगढ़ के गांव ववाइन निवासी रोशनलाल ने अपनी पुत्री मिथलेश उर्फ पिंकी (25) की शादी तीन वर्ष पहले कोटला निवासी सोनू से की थी। उसके संतान न होने पर ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर बुधवार रात सास शारदा देवी, ससुर तुलाराम, जेठ विश्नू, राजकुमार और पति सोनू ने मिलकर फंदा लगाकर उसकी हत्या कर दी।
घटना की जानकारी गांव के लोगों ने मायका पक्ष के लोगों को दी। जानकारी पर मायके लोग भी मौके पर आ गए और हंगामा काटने लगे। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर आ गई। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। सीओ टूंडला अनिवेश सिंह ने बताया कि मामले में पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।