फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   married woman left her husband for brother in law

कमाई और मिठाई देख देवर पर आया भाभी का दिल, पति को छोड़ा

Mon, 16 Jul 2018 07:53 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला टूंडला (फिरोजाबाद)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला टूंडला (फिरोजाबाद) Updated Mon, 16 Jul 2018 07:53 AM IST
विज्ञापन
married woman left her husband for brother in law
प्रतीकात्मक तस्वीर
फिरोजाबाद के टूंडला में शादी के बाद आर्थिक हालात को लेकर विवाहिता ने पति छोड़ देवर के साथ रहने की जिद पकड़ ली। मामला पुलिस तक पहुंच गया। थाने में पति-पत्नी और देवर तीनों मौजूद रहे। पति ने पत्नी को मनाने का प्रयास किया, लेकिन वो देवर के साथ रहने पर अड़ी रही।  
विज्ञापन


नगर के कच्चा टूंडला में रहने वाले एक युवक की शादी पांच माह पूर्व मक्खनपुर क्षेत्र में रहने वाली युवती से हुई थी। युवक जूस की दुकान पर काम करता है और उसका छोटा भाई मिठाई की दुकान पर काम करता है। 
विज्ञापन


शादी के बाद युवक की पत्नी को पता चला कि उसके पति की आमदनी महज 150 रुपये रोज और देवर 350 प्रतिदिन कमाता है। साथ ही देवर फैशनेवल है और पति साधारण तरीके से रहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अपनी जिद पर अड़ी रही विवाहिता

इन्हीं वजहों के चलते विवाहिता देवर संग रहने की जिद करने लगी। युवक ने पत्नी को समझाने का काफी प्रयास किया, परंतु वो नहीं मानी और मामला पुलिस तक पहुंच गया। 

शनिवार को पति-पत्नी और देवर तीनों थाने पहुंच गए। यहां भी महिला को समझाने का बहुत प्रयास किया, लेकिन विवाहिता देवर के सिवाय किसी के साथ रहने को तैयार ही नहीं थी। 

थाना प्रभारी प्रवेश कुमार का कहना है कि विवाहिता देवर की कमाई व प्रतिदिन मिठाई लाने से प्रभावित होकर उसके संपर्क में आ गई है। किसी तरह समझाकर उसे घर भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed