{"_id":"5df1f0168ebc3e696a2e8e97","slug":"married-woman-force-the-young-man-to-marriage-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"साहब ! मेरे बेटे को तीन बच्चों की मां से बचा लो, पिता ने पुलिस से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहब ! मेरे बेटे को तीन बच्चों की मां से बचा लो, पिता ने पुलिस से लगाई गुहार
Thu, 12 Dec 2019 01:15 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 12 Dec 2019 01:15 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के थाना खंदौली में बुधवार को एक व्यक्ति ने ऐसी गुहार लगाई, जिसे सुनकर पुलिसकर्मी दंग रह गए। अधेड़ पिता ने एसओ से बेटे को पड़ोस में रहने वाली तीन बच्चों की मां से बचा लेने की गुहार लगाई।
उसका आरोप है कि वो महिला उसके बेटे से जबरन शादी करने पर अमादा है। उसके पति से शिकायत की, लेकिन महिला उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी देती है। थाना प्रभारी ने पीड़ित से तहरीर लेकर जांच कराने की बात कही है।
युवक के पिता ने एसओ को बताया कि वो बीमार रहता है। उसके तीन बेटे हैं। 17 वर्षीय बड़ा लड़का टेपों चलाकर परिवार का खर्च उठाता है। आरोप है कि इस बेटे से पड़ोस में ही रहने वाली एक महिला जबरन शादी का दबाव बना रही है। जबकि उसके तीन बच्चे हैं।

छेड़छाड़ में फंसाने की धमकी दे रही
पीड़ित का कहना है कि उक्त महिला पहले भी तीन बार शादी कर चुकी है। शादी करने से इनकार करने पर मुझे और बेटे को छेड़छाड़ में फंसा देने की धमकी देती रहती है। उसके पति से भी शिकायत की, लेकिन कोई बात नहीं बनी।
परेशान होकर पीड़ित ने वहां से मकान खाली करके दूसरा घर किराये पर ले लिया है। फिर भी महिला परेशान करना नहीं छोड़ रही है। एसओ ने हल्का इंचार्ज का प्रकरण की जांच के लिए कहा है।
परेशान होकर पीड़ित ने वहां से मकान खाली करके दूसरा घर किराये पर ले लिया है। फिर भी महिला परेशान करना नहीं छोड़ रही है। एसओ ने हल्का इंचार्ज का प्रकरण की जांच के लिए कहा है।