{"_id":"64c68a126cfd6d51ec030e53","slug":"young-man-physically-abused-girl-for-two-years-in-firozabad-on-pretext-of-marriage-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: दो वर्ष तक इरफान करता रहा शारीरिक शोषण, दो बार कराया गर्भपात; अब शादी से कर रहा इंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: दो वर्ष तक इरफान करता रहा शारीरिक शोषण, दो बार कराया गर्भपात; अब शादी से कर रहा इंकार
Sun, 30 Jul 2023 09:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 30 Jul 2023 09:34 PM IST
सार
फिरोजाबाद में दो वर्ष तक इरफान शारीरिक शोषण करता रहा। दो बार युवती का गर्भपात कराया। अब शादी से इंकार कर रहा है।
विज्ञापन
girl crime, rape demo
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में युवक शादी का झांसा देकर दो वर्ष तक युवती का शारीरिक शोषण करता रहा। यही नहीं उसके गर्भवती होने पर दो बार गर्भपात करा दिया। समाज की पंचायत में आठ दिन के अंदर शादी करने का वादा करके घर में रखी नगदी लेकर फरार हो गया। पीड़िता ने आरोपी और उसके परिजन सहित चार के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
मामला टूंडला थाना क्षेत्र के एक कॉलोनी का है। यहां रहने वाली युवती के इरफान से प्रेम संबंध थे। वह शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। बार-बार शादी के लिए कहने पर वह बहाने बनाता रहा। इस बीच दो बार वह गर्भवती हो गई। तब उसने उसका गर्भपात करा दिया। दूसरी बार गर्भवती होने पर उसने समाज के लोगों की पंचायत बुलाई। पंचायत में शादी कराने का दबाव बनाया। पंचायत में उसने आठ दिन के अंदर शादी करने का वादा किया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- मां और दो बेटियों की मौत: एटा में एक साथ जलीं तीन चिताएं तो कांप उठा कलेजा, हर आंख से बह निकली अश्रु धारा
विज्ञापन
इसके बाद वह दोनों एक ही घर में रहने लगे। 25 जुलाई की सुबह चार बजे युवती को सोता छोड़कर इरफान घर में रखे 35 हजार रुपये लेकर फरार हो गया। जब उसने इस बात की शिकायत उसके परिजन से की तो वे उसे गाली-गलौज करने लगे। तब उसने थाने में शिकायत की किंतु उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई।
यह भी पढ़ेंः- हैवान पति: गर्भवती पत्नी से रात में की ऐसी डिमांड, मना किया तो दी दर्दनाक मौत; 10 महीने पहले की थी लव मैरिज
एसएसपी के आदेश पर पीड़िता ने इरफान, उसकी मां मुमताज, भाई इरशाद व अफसर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार का कहना है कि शिकायत की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।