फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Married woman dies under suspicious circumstances

Agra News: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

Mon, 01 Sep 2025 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 01 Sep 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances
मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव इलाहबांस में एक 25 वर्षीय विवाहिता का शव घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, मायके पक्ष के लोगों ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।थाना घिरोर क्षेत्र के नगरिया ताजपुर निवासी सुमन की शादी चार साल पहले थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव इलाहबांस निवासी के साथ हुई थी। सोमवार सुबह सुमन का शव घर के कमरे में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। जानकारी पर बाद मायके पक्ष के लोग भी गांव पहुंच गए। मृतका के भाई अभिषेक ने पति व अन्य ससुरालीजन पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या का आरोप लगाया। उसने बताया कि मांग पूरी न होेने पर उक्त लोगों ने बहन की हत्या कर दी है। मृतका के पिता विनोद कुमार ने तहरीर दी। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु का कारण स्पष्ट हो जाएगा। इसके बाद तहरीर के आधार पर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed