Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Married woman dies under suspicious circumstances in Agra murder alleged

विवाहिता की संदिग्ध हालात में माैत: महिला की लाश छोड़ भाग गए ससुराली, परिजन ने लगाया हत्या का आरोप

Fri, 06 Nov 2026 06:00 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Fri, 06 Nov 2026 06:00 PM IST
सार

धनतेरस पर विवाहिता की संदिग्ध हालात में माैत हो गई। परिजन ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शव का पोस्टमार्टम कराया है। घटना के बाद ससुराल वाले भाग गए। 

विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances in Agra murder alleged
death demo - फोटो : iStock

विस्तार

आगरा के थाना एकता क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। पिता कप्तान सिंह ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए बेटी का उत्पीड़न करने और हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाना प्रभारी से शिकायत की है। पिता का आरोप है कि शादी में करीब 25 लाख रुपये खर्च करने के बावजूद ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे और लगातार अतिरिक्त दहेज में कार की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


शिकायत के अनुसार उनकी बेटी पूनम की शादी 6 मार्च 2025 को जीतू पुत्र रामवीर सिंह निवासी बरौली अहीर थाना एकता के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी में करीब 25 लाख रुपये खर्च किए गए थे। इसके बावजूद पति और ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए बेटी को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे।
विज्ञापन


पिता ने बताया कि छह नवंबर की सुबह बेटी ने भाई दुर्गेश को फोन कर अपनी आपबीती बताई थी। उसने आरोप लगाया कि ससुराल वाले उसके साथ मारपीट कर रहे हैं और उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। बेटी ने अपनी जान को खतरा बताते हुए मदद मांगी थी। इसके बाद परिवार के लोग ससुराल पहुंचे तो वहां घर के सभी लोग गायब मिले। पिता ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की हत्या कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित पिता ने थाना प्रभारी से मामले की जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। एसओ का कहना है कि प्रथमदृष्टया मामला हत्या का लग रहा है, बाकी स्थिति पोस्टमॉर्टम के बाद स्पष्ट होगी।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed